Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पार्टी के झंडे तक जलाए, भाजपा नेताओं ने टिकट कटने पर किया विरोध प्रदर्शन: राजस्थान चुनाव

पार्टी के झंडे तक जलाए, भाजपा नेताओं ने टिकट कटने पर किया विरोध प्रदर्शन: राजस्थान चुनाव

faridabadnews24By faridabadnews24October 11, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसके एक दिन बाद यानी मंगलवार को टिकट नहीं मिलने से नाराज कई नेताओं और उनके समर्थकों ने पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एक मामले में एक नेता के समर्थकों ने पार्टी के झंडे तक जला दिये। जयपुर में भाजपा के मुख्यालय पर ये प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा जिन 41 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सोमवार को पार्टी ने अपने उम्मीदावारों की घोषणा थी, उनमें से भी कुछ क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया गया।

“पैराशूट” उम्मीदवार को हटाने की मांग

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कुछ नेताओं के असंतोष को देखते हुए भाजपा ने इस मामले की जांच के लिए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति का गठन किया है। झोटवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक राजपाल सिंह शेखावत के समर्थकों ने इस सीट से भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की उम्मीदवारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया। शेखावत के समर्थकों ने निर्वाचन क्षेत्र को बचाने के लिए “पैराशूट” उम्मीदवार को हटाने की मांग करते हुए नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व मंत्री शेखावत को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता है और टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने कल देर रात उनसे मुलाकात की थी। शेखावत ने राजे से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, “41 उम्मीदवारों की सूची में 10 बागी हैं।”

मुकेश गोयल के समर्थकों ने झंडे जलाए
राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और पार्टी नेता ओंकार सिंह लखावत ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से बात की। टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा नेता मुकेश गोयल ने कहा कि पार्टी को कोटपूतली में भारी हार का सामना करना पड़ेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में गोयल कोटपूतली विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर पाये। गोयल ने मीडिया से कहा, ‘‘कोटपूतली में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और वह राजस्थान में 40-50 सीट पर सिमट जाएगी।” इस सीट से हंसराज पटेल की उम्मीदवारी के खिलाफ गोयल के समर्थकों ने पार्टी के झंडे जलाए।

कई नाराज बीजेपी नेताओं ने दिखाए तेवर
भरतपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहीं अनिता सिंह ने टिकट नहीं मिलने के बावजूद चुनाव लड़ने के संकेत दिये हैं। सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘क्या मान कर मुझे भाजपा ने अपने से दूर किया है। ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिसकी जमानत जब्त होगी।’’ सिंह भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमे की बताई जाती हैं। भाजपा ने इस सीट से जवाहर सिंह बेडम को मैदान में उतारा है। बेडम ने 2018 में कामां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, वह हार गये थे। इसी तरह पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा ने भी भाजपा की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की सूची के खिलाफ बगावत तेवर दिखा दिये हैं। उन्हें बानसूर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने की उम्मीद की थी, लेकिन भाजपा ने यहां से देवी सिंह शेखावत को टिकट दिया है। शर्मा ने कहा, ‘‘लोगों को टिकट वितरण प्रणाली से परेशान होने की जरूरत नहीं है। पहले भी लोगों को जाति और धनबल के आधार पर टिकट मिला, लेकिन वे हार गये।’’

बीजेपी की पहली लिस्ट में 1 राज्यसभा, 6 लोकसभा सांसद
बता दें कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद भाजपा ने सोमवार को पहली सूची जारी कर दी थी। भाजपा ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए अपने 41 प्रत्याशियों की पहली सूची सोमवार को जारी की जिसमें राज्यवर्धन राठौड़ व बालकनाथ सहित सात मौजूदा सांसद के नाम भी शामिल हैं। इनमें से एक राज्यसभा का जबकि छह लोकसभा के सदस्य हैं। पार्टी ने पिछले चुनाव में हारे 12 उम्मीदवारों को भी फिर मौका दिया है।

NEWS SOURCE : indiatv

BJP leaders protested against ticket cancellation: Rajasthan Elections Even party flags were burnt faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.