Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: सेक्टर-16ए में कार सवार बदमाशों ने दिनदिहाड़े एक व्यक्ति का अपहरण किया

फरीदाबाद: सेक्टर-16ए में कार सवार बदमाशों ने दिनदिहाड़े एक व्यक्ति का अपहरण किया

faridabadnews24By faridabadnews24October 12, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद:  सेक्टर-16ए में कार सवार बदमाशों ने दिनदिहाड़े एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। व्यक्ति आदर्श नगर बल्लभगढ़ का रहने वाला है । सेक्टर-17 थाना की पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर बल्लभगढ़ निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि कुछ दिन पहले उनके घर पर किराये पर रहने के लिए एक व्यक्ति आया था। उसने अपना नाम मुकेश बताया। उसने बताया कि वह इस्माइलपुर का रहने वाला है और अजरौंदा के पास एक फाइनेंस एजेंसी में काम करता है। उसने एक महीने का किराया एडवांस दिया। इसके बाद वह कमरे में पेंट कराने लगा।

मंगलवार को उसने महिला व उसके पति से कहा कि उसका मैनेजर घर खाली कर गुरुग्राम जा रहा है, उसके पास फर्नीचर है, जिसे वह बेचना चाहता है। महिला व उसके पति ने सोफा खरीदने की इच्छा जताई। बुधवार को मुकेश महिला, उसके पति व बेटे को सोफा दिखाने के लिए सेक्टर-16ए लेकर पहुंचा। ये तीनों अपनी स्कूटी पर थे वह अपनी मोटरसाइकिल पर था। वह उन्हें पेड़ की छाया में खड़े होने की कहकर चला गया। तभी वहां एक स्विफ्ट कार आकर रुकी। उसमें चार-पांच लोग सवार थे। उन्होंने मारपीट कर महिला के पति को कार में बिठा लिया और उसे अपहरण कर ले गए। उन्होंने महिला व उसके बेटे के साथ भी मारपीट की। महिला के बेटे ने कार का नंबर नोट कर लिया था। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने नंबर चेक किया तो वह फर्जी निकला। सेक्टर-16 चौकी प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि अपहरण किए गए व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा और व्यक्ति को छुड़ा लिया जाएगा।

NEWS SOURCE : livehindustan

Faridabad: Miscreants in a car kidnapped a person in broad daylight in Sector-16A. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.