
Ration Card Latest News: अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप सरकार की मुफ्त राशन योजना का फायदा उठा रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी. हर बार की तरह इस बार निःशुल्क गेहूं और चावल का वितरण 12 से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा. लेकिन इस बार के राशन के साथ केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार की तरफ से राशन कार्ड धारकों को एक और सौगात मिलेगी. जी हां, इस बार मुफ्त गेहूं और चावल के साथ कार्ड धारक को राशन की दुकान से आयुष्मान कार्ड भी मिलेगा. इसके लिए सरकार की तरफ से सभी राशन की दुकानों पर कैंप लगाया जाएगा.
गठरी में बांधकर ले जाना पड़ा शव, गरीबी की दिल दहला देने वाली तस्वीर, मजदूर की पत्नी की मौत हुई..
5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त
आपको बता दें आयुष्मान कार्ड के जरिये आप निजी अस्पतालों में भी 5 लाख रुपये तक इलाज मुफ्त में करा सकते हैं. यह केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधा है. सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना के तहत 6 या 6 से ज्यादा यूनिट वाली गृहस्थी वाले राशनकार्ड धारकों, अंत्योदय कार्डधारकों और राशनकार्ड में जुड़े सभी सीनियर सिटीजन के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
अपनी सगी बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला बाप, रेप का वीडियो भी बनाया, ऐसे हुआ खुलासा
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और आशा कार्यकर्ती करेंगी मदद
सरकार की योजना के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि यह काम ग्राम पंचायत, नगरीय क्षेत्र में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, आशा कार्यकर्ती, पंचायत सहायक की मदद से क्षेत्र में कार्यरत राशन विक्रेता के माध्यम से किया जाएगा. राशन की दुकानों पर जब भी राशन का वितरण होगा, उसी दिन वहां पर कैम्प भी आयोजित किया जायेगा.
ऐसी है क्राइम कुंडली, कौन है महिलाओं के साथ गंदा खेल खेलने वाला बाबा विनोद
सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों पर भीड़ नहीं लगाएं
यदि किसी राशनकार्ड धारक के आधारकार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है तो ऐसे कार्डधारक जहां मंत्रा डिवाइस उपलब्ध है, उन रोजगार सेवक या सीएससी संचालकों से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. राशन वितरण के दौरान आयुष्मान कार्ड कई दिन तक बनाए जाएंगे. ऐसे में यह भी एडवाइजरी जारी की गई है कि बिना वजह सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों पर भीड़ नहीं लगाएं और अपने नंबर आने पर सुविधानुसार आयुष्मान कार्ड बनवाएं.
NEWS SOURCE : zeenews
