
सोशल मीडिया पर हर रोज कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो में लोग अपना टैलेंट दिखाते हुए नजर आते हैं तो कुछ वायरल वीडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं। मगर इन सभी के बीच हमें कुछ ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं जो आपत्तिजनक होते हैं। पिछले कुछ दिनों में आपने ऐसे कई वीडियो देख लिए होंगे जिन्हें देखने के बाद आपको भी गुस्सा आया होगा। अब एक बार फिर से एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Haryana News: 3 महिलाओं संग 2 युवक रूम में कर रहे थे ऐसा काम, स्पा में रेड पड़ते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा
चलती कार में कपल ने किया KISS
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार की सनरूफ को खोलकर एक कपल गाड़ी की छत पर बैठा है। इसके बाद आप देख सकते हैं कि वो दोनों एक दूसरे को KISS कर रहे हैं। इसके बाद वह दोनों सामने देखकर मौसम का आनंद उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @DharaniBRS नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में हैदराबाद पुलिस को टैग करते हुए इस कपल पर कार्रवाई की मांग की गई है।
लोगों का कैसा रहा रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने गंभीर रूप में लिखा कि- इन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। तो वहीं एक यूजर ने इस कपल का समर्थन करते हुए लिखा- चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलने के अलावा इन्होंने और कोई गलती नहीं की है, इन्हें इनकी उम्र को जीने दीजिए। एक तीसरे यूजर ने पूछा कि, इसमें असुरक्षित जैसा क्या है?
यहां देखिए वायरल वीडियो
