Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पलवल: टोल फ्री नंबर 90508-91508 जारी नशामुक्ति को लेकर

पलवल: टोल फ्री नंबर 90508-91508 जारी नशामुक्ति को लेकर

faridabadnews24By faridabadnews24October 18, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

पलवल:  प्रदेश भर में युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा टोल फ्री ड्रग हेल्पलाइन नंबर-90508-91508 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर निशुल्क फोन करके आमजन नशे की रोकथाम से संबंधित कोई भी सूचना दे सकते हैं। मंगलवार को जारी बयान में डीसी नेहा सिंह ने यह जानकारी दी।

डीसी नेहा सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के मौजूदा हालात में युवा पीढ़ी व समाज को हर प्रकार के नशे की लत से बचा कर रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में अंधे होकर जाने-अनजाने में विभिन्न प्रकार के नशे की प्रवृति के आदी होकर इसके कुचक्र में फंस रहे हैं, जिसके दुष्परिणाम नशा करने वाले व्यक्ति के साथ साथ उनके परिजनों को भी भुगतने पड़ते हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नशा मुक्ति को लेकर स्टेट एक्शन प्लान तैयार किया गया है, ताकि युवा नशे की लत से दूर रहे और प्रदेश को ड्रग फ्री हरियाणा बनाया जा सके। इसी कड़ी में नशा मुक्ति को लेकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो बनाया गया है, ताकि सरकारी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नशामुक्ति को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा सके। इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लोग नशे की रोकथाम संबंधी कोई भी सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो द्वारा नशा करने वाले व्यक्ति की सूचना मिलने पर उसकी नशे की लत छुड़वाने के साथ-साथ उसके पुनर्वास की भी व्यवस्था की जाएगी।

डीसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे नशा मुक्त जिला बनाने में अपना सहयोग दें, ताकि युवा नशे की लत से दूर रहते हुए देश व प्रदेश की उन्नति में अपना बहुमूल्य सहयोग दे सकें। उन्होंने नागरिकों विशेषकर युवा वर्ग से हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया है।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Palwal: Toll free number 90508-91508 issued regarding de-addiction.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.