
Asha Workers Protest: सिरसा में बुधवार को आशा वर्करों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) के घर का घेराव करने का ऐलान किया। आशा वर्कर जब डिप्टी सीएम के आवास की ओर जाने लगी तो पुलिस (Haryana Police) ने उन्हें रोक लिया, लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्का हो गई।
आशा वर्करों की तादाद ज्यादा होने के कारण पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत
पुलिस ने आशा वर्करों को पीछे धकेलने का प्रयास किया,लेकिन आशा वर्करों की तादाद ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो पा रहे थे। आलम यह हो गया कि डीएसपी और महिला थाना एसएचओ (Mahila Police) ने भी अपने सिपाहियों को पीछे से जोर लगाकर आगे धकेला। ताकि आशा वर्करों को निवास की ओर जाने से रोका जा सके।

महिला पशु चिकित्सक क्लेम मांगने गई तो फर्जीवाड़ा आया सामने, फरीदाबाद में मरी हुई भैंस का कर दिया बीमा
आशा वर्कर और पुलिस आपस में भिड़े
इस दौरान आशा वर्कर और पुलिस आपस में भिड़ गई। इसके बाद वर्करों ने बैरिकेड तोड़ दिए। पुलिस उन्हें रोकने के लिए पीछे भागी। अगले बैरिकेड पर दोनों के बीच फिर से खींचतान हुई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें रोका और समझा बुझाकर शांत किया। जिसके बाद आशा वर्करों ने वहीं पर नारेबाजी शुरू कर दी।

करनाल में भी अपनी मांगों को लेकर आशा वर्करों ने दिया धरना
करनाल में भी अपनी मांगों को लेकर आशा वर्करों ने बुधवार से 24 घंटे का धतना दिया। उन्होंने एकजुट होकर प्रेम नगर स्थित सीएम आवास की और कूच किया लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद सभी आशा वर्करों ने फ्लाईओवर के पास सड़क पर ही धरने पर बैठ गई।
NEWS SOURCE : jagran
