Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पर्ची-खर्ची के दाग मिटाने में लगे CM मनोहर लाल, हरियाणा सरकार में हो चुकी एक लाख से ऊपर सरकारी भर्तियां

पर्ची-खर्ची के दाग मिटाने में लगे CM मनोहर लाल, हरियाणा सरकार में हो चुकी एक लाख से ऊपर सरकारी भर्तियां

faridabadnews24By faridabadnews24October 22, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

चंडीगढ़। हरियाणा की बीजेपी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अक्टूबर 2014 में सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का फैसला किया था, जिससे प्रदेश के दामन पर लगे पर्ची-खर्ची के दाग को मिटाकर व्यवस्था में मैरिट के आधार पर नौकरियां मिलने का विश्वास बहाल किया जा सके।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी सरकार के नौ साल के कार्यकाल 2014 से 2023 के बीच 1 लाख 14 हजार 210 सरकारी नौकरियां दी हैं, जबकि 41 हजार 217 सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया चल ही है। साल 1999 से 2005 के बीच ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री थे, जिनकी सरकार ने 15 हजार 125 भर्तियां की। साल 2005 से 2014 तक 10 साल के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री के रूप में हरियाणा की बागडोर संभाली। इस अवधि में 86 हजार 67 सरकारी भर्तियां हुई हैं।
 
भाजपा सरकार 26 अक्टूबर को नौ वर्ष पूरे कर रही है। इन नौ साल के कार्यकाल में सरकारी नौकरियां देने को लेकर प्रदेश सरकार ने जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। हरियाणा जैसे राज्य में सरकारी नौकरियां बड़ा मुद्दा हैं। इन नौकरियों को प्राप्त करने के लिए हमेशा से सिफारिश यानी पर्ची और खर्ची यानी पैसे की जरूरत पड़ती रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दावा है कि अब पूरी व्यवस्था ही ऐसी पारदर्शी और जिम्मेदार-जवाबदेह बना दी गई है कि प्रतिभावान युवाओं को शिक्षा से लेकर रोजगार तक, लक्ष्य-केंद्रित मेहनत के अलावा कुछ और करने की जरूरत नहीं है।

21 साल की उम्र में हासिल किया यह मुकाम, रिक्शा चलाने वाले का बेटा बना देश का सबसे यंग IAS ऑफिसर

ग्रुप सी और डी की भर्तियों में खत्म किया साक्षात्कार

भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए ही सरकार ने ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ की भर्तियों में साक्षात्कार प्रक्रिया समाप्त की है। बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए बार-बार आवेदन करने और फीस भरने की जरूरत नहीं है। बार-बार पात्रता परीक्षा से राहत दिलाने के लिए कामन पात्रता परीक्षा का भी सरकार ने प्रविधान किया है। प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी, करनाल, हिसार और पंचकूला में विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था की है, जिसे प्राप्त कर 287 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस तथा एनईईटी और आइआइटी एडवांस की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। सुपर-100 की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए सुपर-एनडीए कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें प्रति वर्ष 100 विद्यार्थियों को एनडीए और एसएसबी परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है।

NEWS SOURCE : jagran

 

 

CM Manohar Lal engaged in eradicating the stains of slip-spend faridabadnews faridabadnews24 more than one lakh government recruitments have been done in Haryana government
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.