Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भूल गई उम्र की सीमा वाला फॉर्मूला, चुनाव के दिन आते ही भाजपा को बूढ़े लगने लगे जवान! : MP Election 2023

भूल गई उम्र की सीमा वाला फॉर्मूला, चुनाव के दिन आते ही भाजपा को बूढ़े लगने लगे जवान! : MP Election 2023

faridabadnews24By faridabadnews24October 23, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती. खासकर मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस का आक्रामक रुख दिख रहा हो. शायद यही कारण होगा कि भाजपा उम्रदराज नेताओं को रिटायरमेंट देने के बजाय उन्हें चुनावी मैदान में पूरे दम-खम के साथ उतार रही है. मध्यप्रदेश में सत्ता बचाने के लिए भाजपा ने कई बुजुर्गों उम्मीदवार बनाया है.

नागेंद्र सिंह की उम्र 81 साल

सतना की नागौद विधानसभा सीट से भाजपा ने पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है. नागेंद्र सिंह की उम्र 81 साल है. बीते दिनों नागेंद्र सिंह ने चुनाव लड़ने से मना तक कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और किसी मेरी जगह युवाओं को मौका मिलना चाहिए. 
 

होशंगाबाद में भी वही आलम

वहीं, होशंगाबाद में भाजपा ने किसी युवा को मौका देने के बजाय बुजुर्ग उम्मीदवार पर दांव लगाना ठीक समझा. यहां से पार्टी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा को मौका दिया है. सीतासरन की उम्र 73 साल है. वहीं, सीतासरन के सामने उनके सगे भाई गिरिजा शंकर शर्मा कांग्रेस से चुनावी मैदान में हैं.

76 साल के जयंत कुमार मलैया

दमोह में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. दमोह में भाजपा ने 76 साल के जयंत कुमार मलैया को उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि जयंत कुमार पहले भी भाजपा के टिकट से पिछले चुनाव में थे. लेकिन तब उन्हें वोटों के कम मार्जिन से कांग्रेस के राहुल लोधी ने हरा दिया था. यहां भाजपा की उम्र सीमा वाली बात फेल होती दिखाई दी है. रीवा की गुढ़ विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से भाजपा ने नागेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है. नागेंद्र सिंह की उम्र 81 साल है.

17 नवंबर को मतदान.. 3 दिसंबर को नतीजे

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए भाजपा अब तक 228 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. 230 में से सिर्फ दो ही उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है. जिन दो सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है वह विदिशा और गुना है. बता दें कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को नतीजों की घोषणा होगी.

NEWS SOURCE : zeenews

as soon as the election day came BJP started looking old and young! : MP Election 2023 faridabadnews faridabadnews24 The age limit formula was forgotten
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.