Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » महिलाओं के भेष में पुरुषों ने फिल्मी गानों पर जमकर लगाए ठुमके, रामलीला के मंच पर फूहड़ता की सारी हदें पार

महिलाओं के भेष में पुरुषों ने फिल्मी गानों पर जमकर लगाए ठुमके, रामलीला के मंच पर फूहड़ता की सारी हदें पार

faridabadnews24By faridabadnews24October 23, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

गोहाना : शहर में रेलवे माल गोदाम के पास रामलीला मंचन के दौरान जमकर फूहड़ता फैलाई गई। यहां पर पुरुष कलाकार महिलाओं के कपड़े पहनकर फिल्मी और हरियाणवी गानों पर ठुमके लगाते नजर आए। इतना ही नहीं, मंच के पास ही कुछ लोग धड़ल्ले से ही धूम्रपान कर रहे थे। कुछ लोगों ने हद पार करते हुए नोट भी बरसाने शुरू कर दिए। अव्यवस्था को देखकर काफी महिलाएं बच्चों को साथ लेकर पंडाल से उठकर घर चली गईं।

PunjabKesari

श्रीराम रामलीला क्लब द्वारा गोहाना रेलवे माल गोदाम के निकट रामलीला का मंचन किया जा रहा है। देर रात रामलीला मंचन के बीच में दो पुरुष कलाकार महिलाओं के कपड़े पहनकर मंच पर आए। आयोजकों ने बीच में रामलीला का मंचन रोक दिया और उसके बाद दोनों कलाकारों ने फिल्मी और हरियाणावी गानों पर प्रस्तुति देनी शुरू कर दी। इस दौरान गाने भी ऐसे बजाए गए जिनको सार्वजनिक स्थानों और सभ्य समाज में सुनना व गाना ठीक नहीं माना जाता है। जब गानों की प्रस्तुति दी जा रही थी तब रामलीला को देखने के लिए काफी संख्या में महिलाएं और बेटियां भी पंडाल में बैठी थी। मंच के पास खड़े कुछ लोग धूम्रपान भी कर रहे थे। कुछ लोग उठकर मंच के पास जाकर नोट भी बरसाने लगे। अव्यवस्था को देखकर काफी महिलाएं अपनी बेटियों के साथ यहां से उठकर अपने घर चली गईं। पूरे प्रोग्राम का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

आज गोहाना पहुंचे राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर रामलीला के दौरान इस तरह के कार्यक्रम में ऐसा हो रहा है तो इसका विरोध वो भी करते हैं और इसका विरोध सभी को करना चाहिए। रामलीला को इस लिए दिखाया जाता है की बुराई पर अच्छाई की जीत हो।

NEWS SOURCE : punjabkesari

crossing all limits of lewdness on the stage of Ramlila. faridabadnews faridabadnews24 Men dressed as women danced to film songs
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.