Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सावधान! लाखों हड़पने वाले गैंग का 1 सदस्य गिरफ्तार, ठगी करने का बना नया प्लान

सावधान! लाखों हड़पने वाले गैंग का 1 सदस्य गिरफ्तार, ठगी करने का बना नया प्लान

faridabadnews24By faridabadnews24October 26, 2023No Comments2 Mins Read

ठगी करने का ठगों ने एक नया प्लान बनाया है। नए प्लान तहत लाखों रुपये भी हड़प लिए थे। ठगी का नया तरीका जानकर पुलिस भी हैरान रह गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बंद पड़ी बीमा पॉलिसी को शुरू कर लाखों रुपये का भुगतान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के एक आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दून निवासी व्यक्ति से तीस लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपियों ने बीमा लोकपाल, एनपीएसीआई और आईआरडीएआई अफसर बनकर ठगी की। गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की एसटीएफ तलाश कर रही है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। आईआरडीएआई, एनपीसीआई और बीमा लोकपाल के नाम का उपयोग कर भी बंद पड़ी बीमा पॉलिसी का भुगतान दिलाने का झांसा देकर लोगों को चूना लगाते हैं। ऐसे एक मामले में उमेश चंद्र जोशी निवासी आशीर्वाद एंक्लेव बल्लूपुर ने केस दर्ज कराया। कहा कि उन्होंने एक बीमा पॉलिसी कराई थी। जिसका काफी समय से भुगतान नहीं कर पाए। आरोप है कि उनकी इस बीमा पॉलिसी की जानकारी जुटाकर साइबर ठगों ने पीड़ित को चूना लगाया। गुमराह किया कि उनकी बीमा पॉलिसी में जमा हुई रकम प्रीमियम समेत वापस की जानी है।

इसके बाद पॉलिसी की पूरी मेच्योर राशि दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से रकम जमा करवानी शुरू की। अलग-अलग झांसे देकर आरोपियों ने पीड़ित से अपने दिए बैंक खातों में करीब तीस लाख रुपये जमा करवा लिए। इतनी रकम साइबर ठगों के खाते में जमा करने के बाद पीड़ित को समझ आया कि उसके साथ साइबर धोखाधड़ी हो रही है। साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच की गई है। जांच में पता लगा कि साइबर ठगी में शामिल एक आरोपी नोएडा में मौजूद है। वहां दबिश देकर एसटीएफ टीम ने गौरव अग्रवाल (28) पुत्र विपिन अग्रवाल मूल निवासी काशीरामपुरा कॉलोनी थाना बड़ौत जिला बागपत हाल निवासी गोपाल अपार्टमेंट बेहरामपुर नोएडा को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में पता लग कि वह बीमा कंपनी के एजेंट बनकर लोगों से साइबर ठगी करते हैं। आरोपी देशभर में कई लोगों को इस तरह चूना लगा चुके हैं।

NEWS SOURCE : livehindustan

Attention One member of the gang that embezzled lakhs arrested faridabadnews faridabadnews24 new plan made to cheat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.