
फरीदाबाद : वार्ड संख्या-एक के राजीव नगर गौछी में 14 गलियों में इंटर लॉकिंग टाइल्स रोड बनाने के कार्य का शिलान्यास किया। जिसकी कुल लागत 72 लाख रूपए आएगी। इसके अलावा गांव अनंगपुर में 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आरसीसी रोड और 46 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड का शिलान्यास विधिवत तरीके से नारियल तुड़वाकर शुभारंभ किया। इसकी शुरूआत केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी कहते है कि देश आगे तभी बढ़ेगा, जब देश को आगे बढ़ाने की सोच के साथ कार्य होंगे।
2014 का फरीदाबाद और आज के फरीदाबाद में फर्क साफ़ दिखाई देता है। मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है उसी तरह फरीदाबाद देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। पिछले 70 सालों में इस देश में 90,000 किलोमीटर हाईवे बने और इन 9 सालों में हमने 56,000 किलोमीटर हाईवे बनाए है। पहले 12 किलोमीटर हाईवे प्रतिदिन बनते थे और आज 37 किलोमीटर हाईवे प्रतिदिन बनता है। पिछले 70 सालों में रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन 20,000 किलोमीटर और आज इन नौ सालों में बढ़कर 40,000 किलोमीटर हो गया। पहले ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के हालत कैसे थे आज 300 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन का पुननिर्माण कार्य चल रहा है आने वाले एक साल में रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट जैसा दिखेगा।
NEWS SOURCE : livehindustan
