
401 Call Forwarding Scam: ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. साइबर स्कैम से अब तक लाखों लोग शिकार हुए हैं. हैकर्स लोगों का अकाउंट खाली करने के लिए तरह-तरह के पैंतरे अपना रहे हैं. अब एक नया स्कैम सामने आया है, जहां स्कैमर्स अब एक कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम की मदद से फोन यूजर्स को निशाना बना रहे हैं. अपराधी यूजर को एक स्पैम कॉल करते हैं और खुद को मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर या इंटरनेट सेवा प्रदाता के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के रूप में पेश करते हैं. Jio, Airtel जैसी टेलीकॉम ऑपरेटरों ने यूजर्स को कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम के लिए एलर्ट किया है.
20 करोड़ मांगी फिरौती, उद्योगपति मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी
क्या है call forwarding scam?
कोड डायल करते ही स्कैमर कॉल फॉरवर्डिंग को एक्टिव करता है और आने वाली कॉल्स को अपने डिवाइस पर डायवर्ट करने की अनुमति मिलती है. यह स्कैमर वन टाइम पासवर्ड को भी एक्सेस करने की क्षमता रखता है. इस घोटाले का सिर्फ एक ही उद्देश्य है वित्तीय लाभ. वो गलत तरीके से फोन का एक्सेस लेते हैं और पैसा चुराते हैं. वो खासकर अनजान लोगों को निशाना बनाते हैं.
कैसे बचें?
कोड डायल करने से बचें: किसी भी तरह का कोड डायल न करें या किसी भी टेक्स्ट मैसेज का जवाब न दें. स्कैमर्स अधिकतर ऐसे तरीके अपनाते हैं.
फोन को सुरक्षित रखें: अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन मेथर्ड का उपयोग करें.
कोई जानकारी शेयर न करें: कभी भी किसी से भी OTP शेयर न करें. डेटा शेयर करने से पहले सामने वाले को वेरिफाई कर लें.
NEWS SOURCE : zeenews
