
फरीदाबाद: रविवार को मुजेसर थाने के अंतर्गत तेवतिया पार्क में भाजपा की ओर से पन्ना प्रमुख सम्मेलन रखा गया। सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी जेब कतरों ने कई लोगों के मोबाइल और पर्स पर किया हाथ साफ कर दिया। नंगला एन्क्लेव के रहने वाले रामवरण की शिकायत के अनुसार, इसका मोबाइल चोरी हुआ था। विनोद का पर्स चोरी हुआ, जिसमें छह हजार रुपये थे। सेक्टर-55 के रहने वाले तिलक वर्मा का पर्स चोरी हुआ, जिसमे चार हजार रुपये थे। वहीं, डबुआ कालोनी के रहने वाले उमेश झा का मोबाइल फोन, एसी नगर के रहने वाले जानकी प्रसाद का पर्स चोरी हुआ, उसमें पांच हजार रुपये थे।
जवाहर कॉलोनी के रहने वो राज सिंह का मोबाइल फोन चोरी हुआ। संजय कालोनी के सीताराम यादव का पर्स चोरी हुआ। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, ईएसआइ कार्ड और 600 रुपये थे। संजय एन्क्लेव के रहने वाले मुन्ना लाल का मोबाइल फोन चोरी हो गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे अभी पूछताछ की जा रही है।
NEWS SOURCE : jagran
