
CISF Head Constable Recruitment 2023 Notification: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. जो भी योग्य उम्मीदवार CISF में इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी और 28 नवंबर, 2023 को बंद हो जाएगी.
CISF के इस भर्ती में 215 पदों पर भर्तियां की जाएगी।
योग्यता
उम्मीदवारों को स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स में स्टेट/ नेशनल/ इंटरनेशनल स्तर पर प्रतिनिधित्व किया हुआ होना चाहिए।
किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।
रोडवेज बसों में फ्री रहेगा सफर, हरियाणा में गरीबों के लिए खुशखबरी, देखें पूरी जानकारी
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए।
ऐसे मिलेगी नौकरी
भर्ती प्रक्रिया में ट्रायल टेस्ट, एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंटेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होगी।
आवेदन शुल्क
यूआर, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रुपये है. महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क मे छूट दी गई है।
इसके अलावा इससे संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट को देख सकते हैं।
NEWS SOURCE : chopaltv
