Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल, दिवाली पर शख्स को बम से उड़ाया, रॉड में बारूद भरकर फोड़ा.. दर्दनाक मौत

दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल, दिवाली पर शख्स को बम से उड़ाया, रॉड में बारूद भरकर फोड़ा.. दर्दनाक मौत

faridabadnews24By faridabadnews24November 13, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद के लिंक रोड क्षेत्र में दिवाली की रात एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई है. बारूद के जख्म से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. आरोपियों ने लोहे की रॉड में बारूद भरकर युवक पर फोड़ दिया. उसके पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई. खून नहीं रुकने के कारण पीड़ित का दम निकल गया. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है.

गाजियाबाद में चौंका देने वाली वारदात

घटना गाजियाबाद के झंडापुर स्थित घनश्याम स्कूल के पास की है. 30 साल का अफजल उर्फ नाटू पैदल ही कहीं जा रहा था. मृतक के भाई और अफजल के मकान मालिक ने बताया कि अफजल के पास उसका जानने वाला प्रदीप अपने दो साथियों के साथ आया. अफजल से किसी बात को लेकर प्रदीप की बहस हो गई.

पटाखे से युवक की मौत

प्रदीप ने लोहे की रॉड में गंधक पोटाश भरकर अफजल के पीछे चला दिया. धमाका होते ही अफजल मौके पर ही गिर गया. अफजल को छोड़ आरोपी मौके से भाग निकले. प्रदीप के मकान मालिक और अन्य लोग उसे एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचे. बारूद के घाव से अफजल के पैर की नसें फट गईं थीं. जख्म ऐसा था कि खून का बहाव नहीं रुका. कुछ ही देर में अफजल की मौत हो गई.

वारदात सीसीटीवी में कैद

यह पूरा घटनाक्रम मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी कैसे अफजल के पास आए और बारूद से उसपर हमला किया. पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया गया है. मृतक अफजल और आरोपी प्रदीप एक-दूसरे के पड़ोसी थे.

मुख्य आरोपी हिरासत में

अफजल के मकान मालिक के अनुसार आरोपी प्रदीप और उसके साथी गांजा और अन्य अवैध माकद पदार्थ की तस्करी करते हैं. आरोपियों के लिए मारपीट आम बात है. अकसर वे किसी न किसी के साथ विवाद करते रहे हैं. घटना को लेकर एसीपी भास्कर वर्मा ने कहा कि प्रदीप नाम के शख्स ने अफजल के पीछे नाल से पटाखा फोड़ा. अफजल के पिछले हिस्से में पैर में चोट लग गई. अत्यधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित कर दी गई है

NEWS SOURCE : zeenews

a rod was filled with gunpowder and burst... painful death faridabadnews faridabadnews24 Heart-wrenching video goes viral on Diwali a person was blown up with a bomb
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.