
Faridabad: आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रवासियों के मसीहा संतोष यादव ने नंगला एनक्लेव,अग्रवाल बूस्टर,डबुआ कालोनी,संजय कालोनी,राजीव कालोनी,जीवन नगर,भोजपुरी अवधि समाज,छठ पूजा समाज कल्याण समिति और अन्य पूर्वांचलियों द्वारा आयोजित छठ घाट पर विशाल छठ पूजा में शामिल हो क्षेत्र और समाज के कल्याण की प्रार्थना की और कहा कि जीवन मे कभी भी प्रवासियों के सम्मान में कमी नही आने दूंगा और छठ मैया के आशिर्वाद से हर सुख दुख में मजबूती के साथ खड़ा मिलूंगा।इस मौके पर संतोष यादव ने कहा कि मेरी सरकार से अपील है कि छठ पूजा को राष्ट्रीय पर्व घोषित कर सरकारी छुट्टी देने की घोषणा की जाए।यूपी बिहार के लोग भारत के हर कोने कोने में विशाल समूह में रहते है और फरीदाबाद तो पूर्वांचली प्रवासियों का शहर हो चुका है अगर इसे मिनी पूर्वांचल का नाम दिया जाना चाहिये ।
आप नेता संतोष यादव ने कहा कि छठ पर्व को वासी और प्रवासी सभी लोग एकजुट होकर बड़े धूम धाम से मनाते हैं और यूपी बिहार के लोग जंहा जाते है अपनी मेहनत से उस राज्य और शहर को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाते हैं।यह त्यौहार बड़े तप और तपस्या के साथ मनाया जाता है और पूरे विश्व मे पूर्वांचल के लोग अपार संख्या में रहकर पूजा अर्चना करते है इसलिए भारत सरकार से अपील है कि छठ पूजा को राष्ट्रीय पर्व घोषित कर सरकारी छुट्टी का प्रावधान होना चाहिए और जो सामाजिक संगठन छठ पुजा करती है उनके नाम रजिस्ट्री करवाकर स्थायी रूप से छठ घाट देना चाहिए।प्रवासी नेता संतोष यादव का एन आई क्षेत्र में छठ पुजा कल्याण समिति,पूर्वांचल संगठन,भोजपुरी अवधि समाज,राणा यादव की टीम,संजय कुशवाहा,त्रिलोक तवंर,आंनद कुमार,रघुवर दयाल,प्रदीप गुप्ता,आर एल यादव और सैकड़ों समाजसेवी लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
