Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: नई एलईडी लाइट से जगमग होंगे शहर के 40 वार्ड

फरीदाबाद: नई एलईडी लाइट से जगमग होंगे शहर के 40 वार्ड

faridabadnews24By faridabadnews24November 22, 2023No Comments3 Mins Read

 

IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने स्मार्ट सिटी में दो हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना तैयार की है। इस योजना पर एक माह के अंदर काम शुरू होने की उम्मीद है। तीन माह के अंदर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड में ये स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएंगी। मौजूदा समय में नगर निगम के 40 वार्ड में 40 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं। इन वार्ड में पहले सोडियम लाइटें लगी हुई थीं। अब पूरी तरह से सोडियम लाइटों को बदलकर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। बीते कुछ अरसे में स्ट्रीट लाइट के नए प्वाइंट बने हैं। यहां अभी अंधेरा छाया रहता है। यहां प्रकाश व्यवस्था करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पिछले दिनों एक सर्वे किया था।

यह सर्वे बड़खल, बल्लभगढ़, तिगांव, फरीदाबाद और एनआईटी एरिया में किया गया था।

दाऊद इब्राहिम गैंग से कनेक्शन, PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

इसके आधार पर दो हजार नए स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना तैयार की गई है। इस योजना पर 29 लाख 52 हजार रुपये का बजट खर्च होगा। विभाग ने इस योजना के लिए स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति करने वाली कंपनी के चयन के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

खराब लाइट को बदलने में लगता है समय

नगर निगम एरिया में खराब होने वाली स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने में या उन्हें बदलने में काफी समय लग जाता है। शहरवासी आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के माध्यम से खराब लाइटों को बदलने के लिए प्रयास अपनी तरफ से प्रयास करते रहते हैं। तब जाकर लाइटों को बदला जाता है। शहर के कई सेक्टर की आरडब्ल्यूए ने तो स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए और उनके रखरखाव के लिए बिजली मैकेनिक तक रख लिए गए हैं, ताकि खराब होते ही लाइट को ठीक करवाया जा सके।

अफेयर का विरोध करने पर दी दर्दनाक मौत, अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही पत्नी को पति ने लगाया ठिकाने

गांवों में 4200 लाइट लग चुकी

नगर निगम क्षेत्र में ग्रेटर फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और तिगांव के क्षेत्र से नगर निगम एरिया में शामिल किए गए 24 गांवों में भी नगर निगम स्ट्रीट लाइट लगा चुका है। इन गांवों में विभाग द्वारा 4,200 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। फिलहाल यहां अभी किसी नए प्वाइंट पर लाइट लगाने की योजना नहीं है। यदि ग्रामीणों या जनप्रतिनिधियों की ओर से यहां नए प्वाइंट पर लाइट लगाने का प्रस्ताव मिलेगा तो यहां पर लाइटें लगाईं जाएंगी।

निगम ने 40 वार्डों में दो हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना तैयार की है। अगले तीन माह में इन्हें लगा लिया जाएगा। ये लाइट नए प्वाइंटों पर लगेंगी।

-ओपी कर्दम, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

NEWS SOURCE : livehindustan
Faridabad: 40 wards of the city will be illuminated with new LED lights faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.