Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सिर्फ एक घंटे में 29 लोग हुए शिकार, जो सामने आया उसे काटा: Chennai Dog Bite

सिर्फ एक घंटे में 29 लोग हुए शिकार, जो सामने आया उसे काटा: Chennai Dog Bite

faridabadnews24By faridabadnews24November 23, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चेन्नई में एक आवारा कुत्ते ने रोयापुरम इलाके में दहशत फैला दी. आमतौर पर व्यस्त रहने वाले जीए रोड पर एक घंटे से भी कम समय में 29 लोगों को काट लिया. नाराज लोगों ने कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला.लोगों को संदेह था कि वह पागल हो सकता है.कुछ पीड़ितों ने कहा कि जब उन्होंने उसे हटाने की कोशिश की तब भी कुत्ते ने उसे नहीं छोड़ा. ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने मृत कुत्ते को पोस्टमॉर्टम के लिए मद्रास पशु चिकित्सा कॉलेज भेज दिया है.घायलों में दस स्कूली बच्चे थे. कुछ वरिष्ठ नागरिक गिर गए और उनके सिर पर भी चोट आई.

जांच के लिए भेजी गई रिपोर्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जीसीसी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमाल हुसैन ने कहा कि कुत्ता रेबीज से संक्रमित हो सकता है क्योंकि वो बिना किसी वजह के आक्रामक हो गया था. दो दिनों में परीक्षण रिपोर्ट मिल जाएगी. सभी घायलों को रात भर पास के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया.स्टेनली जीएच के मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. एस. चन्द्रशेखर ने कहा  कि हमने सभी पीड़ितों के निचले अंगों को धोया और संक्रमण को मस्तिष्क तक फैलने से रोकने के लिए उन्हें एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन दवा दी. इसके बाद  एंटी-रेबीज टीका दिया जिसके लिए उन्हें चार और खुराक के लिए फिर से आना होगा.

इसलिए हिंसक हो जाते हैं कुत्ते

इस घटना के बाद ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने छह पिल्लों समेत 32 कुत्तों को इकट्ठा किया और उन्हें रेबीज के लिए निगरानी में रखा है. डॉक्टरों का कहना है कि बिना उकसावे के कुत्ते के काटने के पीड़ितों को 12 घंटे के भीतर एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन सीरम और टीके की खुराक मिलनी चाहिए. “सड़क के कुत्ते आमतौर पर झुंड में होते हैं और केवल समूहों में वाहनों का पीछा करते हैं, अगर उन्हें पहियों पर अन्य कुत्तों की गंध मिलती है या पहले से कुछ यादें उनके जेहन में मौजूद हो तो वो पीछा करते हैं. यदि कुत्ता अकेले में हो और किसी पर बिना उकसावे के हमला करे तो रेबीज पॉजिटिव होने की संभावना अधिक है.

NEWS SOURCE : zeenews

29 people became victims in just one hour faridabadnews faridabadnews24 whoever came in front was bitten: Chennai Dog Bite
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.