Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » CM मनोहर और नायब सैनी नेताओं संग तैयार करेंगे लोकसभा चुनाव की रणनीति, मिशन 2024 में जुटी भाजपा: हरियाणा BJP की बैठक आज

CM मनोहर और नायब सैनी नेताओं संग तैयार करेंगे लोकसभा चुनाव की रणनीति, मिशन 2024 में जुटी भाजपा: हरियाणा BJP की बैठक आज

faridabadnews24By faridabadnews24November 24, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा भाजपा के दिग्गज नेता शुक्रवार को यानी आज मिशन 2024 (Lok Sabha Election 2024) की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके लिए पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रमुख दिग्गज नेताओं की बैठक बुलाई गई है।

नायब सैनी के अध्यक्ष बनने के बाद प्रमुख नेताओं की पहली बैठक

सांसद नायब सिंह सैनी (Naib Saini) के हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के प्रमुख नेताओं की यह पहली बैठक हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal)  और पार्टी के प्रभारी बिप्लब कुमार देब भी शामिल होंगे। इसके अलावा, हरियाणा मंत्रिमंडल की 28 नवंबर को होने वाली बैठक अब 27 नवंबर को शाम चार बजे कर दी गई है।

27 नवंबर को क्यों हो रही हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक?

हरियाणा के परिवहन और उच्च शिक्षा मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के परिवार में 29 नवंबर को मांगलिक कार्य है। बताया जाता है कि इसी वजह से राज्य मंत्रिमंडल की 28 नवंबर को होने वाली बैठक की तारीख में बदलाव हुआ है।

मंत्रिमंडल के अधिकतर सदस्यों व अधिकारियों के मूलचंद शर्मा के बल्लभगढ़ स्थित निवास पर कार्यक्रम में शामिल होने जाने की संभावना है। उनके भतीजे के सगाई समारोह में राज्य के प्रमुख नेता शामिल होंगे, जिस कारण मंत्रिमंडल की बैठक अब 27 नवंबर को शाम चार बजे बुलाई गई है।

हरियाणा भाजपा बैठक में ये लोग होंगे शामिल

शुक्रवार को यानी आज होने वाली हरियाणा भाजपा की बैठक में केंद्रीय मंत्रियों, राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, 2019 का विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों, जिला प्रभारियों व जिला अध्यक्षों के साथ ही प्रमुख लोगों को बुलाया गया है, ताकि भाजपा संगठन व सरकार के बीच समन्वय को बढ़ाने के साथ ही साल 2024 में होने वाले लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जा सके।

अध्यक्ष बनने के बाद पूरे प्रदेश का नायब सैनी ने किया दौरा

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नायब सैनी ने पूरे प्रदेश का दौरा किया है। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका अभिनंदन किया। जिला स्तरीय दौरे पूरे होने के बाद नायब सैनी ने संगठन की पहली बड़ी बैठक बुलाई है। नायब सैनी की इस बैठक को प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ समन्यवक बनाकर चलने की रणनीति से भी जोड़कर देखा ज रहा है।

NEWS SOURCE : jagran

BJP engaged in Mission 2024: Haryana BJP meeting today CM Manohar and Naib Saini will prepare strategy for Lok Sabha elections with leaders faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.