
AI Model: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जहां लोगों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है तो भविष्य में यह काफी परेशानी भी बढ़ा सकता है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में नौकरियां जाने का भी डर सता रहा है। इस बीच, स्पेन में एक शख्स ने एआई मॉडल बनाई है, जिसकी मदद से वह हर महीने तीन लाख रुपये की कमाई करता है। बार्सिलोना की इस 25 वर्षीय गुलाबी बालों वाली महिला मॉडल का नाम ऐताना है। उसे मशहूर हस्तियों, जिसमें बड़े एक्टर्स भी शामिल हैं- से प्राइवेट मैसेजेस मिलते रहते हैं और ऐताना से बाहर चलने की गुजारिश करते हैं। बिल्कुल असली दिखने की वजह से लोग यह नहीं पहचान पाते कि वह एआई मॉडल है, नाकि कोई असली इंसान।
पिछली गर्मियों में, एआई मॉडल के डिजाइनर और एजेंसी द क्लूलेस के संस्थापक रूबेन क्रूज मुश्किल दौर से गुजर रहे थे क्योंकि उनके पास ज्यादा क्लाइंट्स नहीं थे। क्रूज ने ‘यूरोन्यूज़’ को बताया, “हमने विश्लेषण करना शुरू किया कि हम कैसे काम कर रहे थे और महसूस किया कि हमारे नियंत्रण से परे समस्याओं के कारण कई प्रोजेक्ट्स रोक दिए गए या कैंसिल कर दिए गए।” इसके बाद उन्होंने एक एआई मॉडल बनाया। इसका नाम ऐताना रखा गया और यह वर्चुअल मॉडल हर महीने दस लाख रुपये तक कमा लेती है, जबकि औसतन इसकी कमाई करीब तीन लाख रुपये महीना है।
क्रूज कहते हैं, “हमने ऐसा इसलिए किया ताकि हम बेहतर जीवन जी सकें और उन लोगों पर निर्भर न रहें जिनके पास अहंकार है या जो सिर्फ पोज देकर बहुत सारा पैसा कमाना चाहती हैं।” ऐताना की कमाई की बात करें तो यह करीब एक लाख रुपये प्रति ऐड चार्ज करती है। हाल ही में यह एक स्पोर्ट्स सप्लीमेंट कंपनी बिग का चेहरा भी बन गई है। इसके अलावा, वह ओनलीफैन्स की तरह ही वाले प्लेटफॉर्म फैनव्यू पर अपनी तस्वीरें अपलोड करती है। कुछ ही महीनों में, वह इंस्टाग्राम पर 121,000 से अधिक फॉलोअर्स हासिल करने में सफल रही है और उनकी तस्वीरों को हजारों व्यूज और कॉमेंट्स मिलते हैं। यहां तक कि उसे उन मशहूर हस्तियों से निजी संदेश भी मिलते हैं जो इस बात से अनजान हैं कि वह कोई वास्तविक व्यक्ति नहीं है।
क्रूज ने कहा कि एक दिन, एक प्रसिद्ध लैटिन अमेरिकी एक्टर ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहने के लिए मैसेज भेजा। इस एक्टर के लगभग 50 लाख फॉलोवर्स हैं और हमारी टीम के कुछ लोगों ने उनकी टीवी सीरीज तब देखी थी, जब वे बच्चे थे। उन्होंने आगे कहा, “उन्हें नहीं पता था कि ऐताना अस्तित्व में नहीं है।” ऐताना को लेकर हर हफ्ते एजेंसी की टीम एक बैठक करती है। वे तय करते हैं कि वह सप्ताह के दौरान क्या करेगी, किन स्थानों पर जाएगी और सोशल मीडिया के फॉलोवर्स के लिए कौन सी तस्वीरें शेयर की जाएंगी। हालांकि, यह कोई फोटोशूट नहीं होता है, बल्कि एआई और डिजाइन के जरिए से उसे बनाया जाता है और उनकी तस्वीरें शेयर की जाती हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
