
Viral Video. एक प्राइवेट स्कूल के संस्थापक अपने महिला मित्र के साथ रंगरलियां मना रहा था. इसकी भनक ग्रामीणों को हुई तो आपत्तिजनक हालत में दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद गांव वालों ने स्कूल के संस्थापक की जमकर पिटाई की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो यूपी के हरदोई का बताया जा रहा है. वीडियो में एक निजी स्कूल के संस्थापक और महिला को एक साथ बिस्तर पर अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ने पर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. जिससे संस्थापक खून से लथपथ हो गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई.
बता दें हरदोई मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का वीडियो बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक बेड पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, जो मल्लावां क्षेत्र के एक निजी स्कूल का संस्थापक बताया जा रहा है. उसके चेहरे से खून बह रहा है. वहीं पास में खड़े लोग उसे गालियां भी दे रहे हैं. पीटने की बात भी कह रहे हैं.
NEWS SOURCE : lalluram
