
बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड में ईशा मालवीय और खानजादी के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली। शो की शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली, लेकिन अब उनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल चुकी है।खानजादी ने वीकेंड का वार एपिसोड में साफ किया था कि उन्हें ईशा मालवीय से कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, ईशा का मिजाज सख्त ही नजर आया।
बहसबाजी में तब्दील हुई बातचीत
बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में खानजादी ने एक बार फिर ईशा मालवीय के पास अनबन खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने ईशा से कहा कि उन्हें उनसे कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन थोड़ी ही देर में ये बातचीत बहसबाजी में तब्दील हो गई।
ईशा और खानजादी की भयंकर लड़ाई
ईशा ने खानजादी को लेकर कहा कि वो उनके साथ इसलिए सब कुछ ठीक करना चाहती है, ताकि अभिषेक के साथ फिर से झूठा अफेयर के शुरू कर सके। ईशा ने खानजादी पर कमेंट करते हुए कहा, जाओ अभिषेक के साथ कंबल में। इस खानजादी भी तिलमिला गईं, पलटवार करते हुए उन्होंने ईशा पर दो लड़कों की फीलिंग्स के साथ खेलने का आरोप लगाया।
.jpeg)
ईशा ने लगाए गंभीर आरोप
ईशा और खानजादी के बीच ये लड़ाई तब और गंदी हो गई, जब एक्ट्रेस कुछ पर्सनल कमेंट कर दिए। ईशा ने कहा कि खानजारी बोटॉक्स कराती है, उनके फेक लिप फिलर है। ईशा इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने ये भी कहा कि खानजादी अपनी बीमारी और ट्रॉमा का झूठा दिखावा करती हैं।
ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रेनर एयरक्राफ्ट, विमान हादसे में दो पायलट की मौत: IAF Plane Crash
ईशा को बताया डुअल सिम
खानजादी इतना सुनने के बाद उखड़ गईं। उन्होंने अभिषेक और सामर्थ पर इशारा करते हुए ईशा को डुअल सिम बताया, जो दो फोन इस्तेमाल करती है। उन्होंने ये भी कहा कि ईशा इस बात से चिढ़ीं हुई हैं कि उन्होंने उनके एक्स अभिषेक के साथ अच्छी दोस्ती कर ली है।
पेरेंट्स तक पहुंची बात
ईशा और खानजादी ने लड़ाई में एक- दूसरे के घरवालों को भी घसीटा। ईशा ने कहा कि उनके घरवालों शर्मसार होंगे, क्योंकि खानजादी घर से भाग गई थीं। इस पर खानाजादी ने ईशा को कहा कि वो कम से कम उनसे बेहतर हैं, क्योंकि शो में वो अपनी हरकतों की वजह से अपने पेरेंट्स को शर्मिंदा नहीं कर रही हैं। ईशा और खानजादी की लड़ाई को बढ़ते हुए देखकर बीच में अंकिता और मुनव्वर ने बीच बचाव किया। दोनों ने ईशा और खानजादी को अपने शब्दों पर ध्यान देने के लिए कहा।
NEWS SOURCE : jagran
