Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देश-प्रदेश में तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाएगी मोदी-मनोहर सरकार : नगेंद्र भड़ाना

देश-प्रदेश में तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाएगी मोदी-मनोहर सरकार : नगेंद्र भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24December 7, 2023No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की अभूतपूर्व विजय से उत्साहित भाजपाईयों ने एनआईटी क्षेत्र में विजय यात्रा निकालकर लोगों का अभिवादन किया। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने किया। विजय यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जहां-जहां से यह यात्रा गुजरी, वहां-वहां लोगों का हजूम इसमें जुड़ता चला गया। यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत से यह साफ हो गया है कि आने वाले लोकसभा चुनावों व विधानसभा चुनावों में देश-प्रदेश में मोदी-मनोहर सरकार फिर से जीत की हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों में आस्था जता रही है क्योंकि पिछले नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में डंका बजा है, जो देश कभी भारत को कमजोर समझते थे, आज भारत का लोहा मानते है। उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी की गारंटी चल रही है और मोदी सरकार ने नौ सालों में जितनी योजनाएं चलाई हैl

उतनी योजनाएं पिछली सरकारों ने कभी नहीं चलाई। श्री भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री के पदचिन्हों पर चलते हुए हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रहे है, आज हरियाणा शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा सहित अन्य मामलों में अग्रणीय राज्य बनकर उभर रहा है। एनआईटी क्षेत्र में भी विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है और लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने में सरकार कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रही। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की प्रचण्ड विजय से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है और अब कार्यकर्ता लोकसभा व हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गए है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में फिर से मोदी मैजिक चलेगा और हरियाणा में तीसरी बार फिर से मनोहर सरकार बनेगी।

faridabadnews faridabadnews24 Modi-Manohar government will score a hat-trick of victory for the third time in the country and state: Nagendra Bhadana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.