Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 1921 पर मिसकॉल करके जान सकते है आपको कोरोना से कितना खतरा है

1921 पर मिसकॉल करके जान सकते है आपको कोरोना से कितना खतरा है

faridabadnews24By faridabadnews24May 9, 2020No Comments6 Mins Read

पलवल  : आमजन को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए एक विशेष नंबर 1921 जारी किया गया है। इस नंबर पर केवल मिसकॉल करने के बाद ही संबंधित व्यक्ति के पास कंट्रोल रूम से फोन आएगा। फोन पर व्यक्ति से उसके स्वास्थ्य संबंधी कुछ जानकारियां दी जाएंगी। इन जानकारियों के आधार पर उसे बताया जाएगा कि उसे कोरोना वायरस का कितना खतरा है। यह भी बताया जाएगा कि आपको चिकित्सक से परामर्श लेने की आवश्यकता है या नहीं। इतना ही नहीं एक बार इस नंबर पर कॉल करने के बाद यदि वह व्यक्ति किसी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया होगा तो उसे तुरंत ही अलर्ट मैसेज जारी हो जाएगा। यह नंबर उन लोगों के लिए जारी किया गया है, जिनके पास एंड्रोयड या स्मार्टफोन नहीं है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों नागरिकों को सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए आरोग्य सेतु एप लांच किया था। यह एप भी लोगों को कोरोना संक्रमण से सतर्क करता है तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी संकेत करता है। जिले में अब तक 99016 लोगों ने आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल कर लिया है।

मिस कॉल के बाद पंजीकृत हो जाएगा नम्बर– सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जारी किए गए 1921 नंबर पर मिसकॉल करने के बाद फोन आएगा। इसके बाद व्यक्ति का पंजीकरण हो जाएगा। पंजीकरण होने के बाद समय-समय पर मैसेज के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के बारे में अलर्ट किया जाएगा तथा उन्हें कोविड-19 से बचने की सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। खास बात यह है कि इस नंबर की सुविधाएं देश की 11 भाषाओं में उपलब्ध हैं।

सभी कर्मचारियों को डाउनलोड करना होगा ऐप— उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करने के लिए कहा है। उन्होंने लोगों से आह्वïान किया है कि वे इस एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करके इसका अधिक से अधिक प्रयोग करें।

1921 पर करें मिसकॉल

जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डी. पी. कुलश्रेष्ठï ने बताया कि जिले में अब तक 99016 लोगों ने आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल किया है। नंबर – 1921 पर मिसकॉल करके कोई भी नागरिक वापस फोन आने पर अपने स्वास्थ्य संबंधी कुछ बातें बताकर यह जान सकता है कि उसे कोरोना से कितना खतरा है। इस एप के इंस्टॉल की सुविधा से लोग अपने आस-पास के क्षेत्र में कोरोना संक्रमित लोगों के बारे में पूर्ण जानकारी तथा करीब 1, 2, 5 व 10 किलोमीटर की दूरी तक के क्षेत्र में कितने लोग इस एप का इस्तेमाल कर रहे है और उनके हेल्थ स्टेट्स के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

————————————————————–

मलेरिया, डेंगू को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क

पलवल ।सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप की अध्यक्षता मे नागरिक अस्पताल पलवल में मलेरिया, डेूंगू के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उपसिविल सर्जन डा. रेखा भी मौजूद रही। बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि वर्ष 2019 मे मलेरिया के 182 मामले तथा डेंगू के 45 मामले आए थे, जोकि वर्ष 2018 की तुलना मे 50 प्रतिशत कम थे। अब 2020 मे मलेरिया व डेंगू का अभी तक किसी भी प्रकार का कोई भी मामला सामने नही आया है।  फिर भी  जिला स्वास्थ्य विभाग मलेरिया व डेंगू को लेकर पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ अपने कार्य मे लगा हुआ है।

उन्होंने बताया कि अब तक जिला पलवल में मलेरिया की जांच के लिए गत माह तक 12 हजार बुखार के मरीजो की जांच की जा चुकी है, जिसमे एक भी मलेरिया का मरीज नही पाया गया है। जिले में अब तक मलेरिया विभाग की टीमों द्वारा घरो की जांच की गई है। मच्छर का लार्वा पाए जाने पर 35 घरों मे चेतावनी संबंधी नोटिस भी दिए जा चुके है। स्वास्थ्य विभाग ने पलवल शहर के सभी 32 वार्डों में नगर परिषद के साथ मिलकर फोगिंग करवाई गई है तथा कुछ कॉलोनी में जहां पर मलेरिया व डेंगू के ज्यादातर मामले आते है, उन सभी जगहों पर दोबारा से फोगिंग की गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसके साथ ही 192 तालाब व जोहड़ों में लार्वाभक्षी गाम्बुजिया मछली भी छोडी गई है। जिले मे डेंगू संभावित 55 क्षेत्रो की सूची तैयार कर ली गई है, जिनमे स्वस्थ्य विभाग की टीमों द्वारा एंटी लार्वा संबंधित जरूरी  एक्टिविटीज करवाई जा रही हैं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोलरा के 14 गांवों मे स्वास्थ्य विभाग की 6 स्प्रे टीमों द्वारा एक रूट प्लान तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत एक सघन कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्य में पूरी मुस्तैदी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोलडा के साथ लगते सभी गांवों, जिनमें भोलडा, राजूपुर, दोस्तपुर, मालासिंह फार्म, बागपुर, सुनेहरी का नगला, भूड, खेडली, शेखपुर, पंचायत फार्म, जीतफार्म, झुप्पा, नगरिया को कवर किया जाएगा। इस दौरान पहले एक-एक गांव में एक स्प्रे व लार्वा एक्टिविटीज की जाएगी, जिनमें रुके हुए पानी मे टेमिफोस व काला तेल डलवाया जाएगा, जिससे मच्छरों की वृद्धि मे रोक लग सके और साथ ही सभी बुखार से पीडि़त मरीजों की जांच बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी पुरूष व आशा कार्यकर्ता द्वारा नि:शुल्क की जाएगी। इस दौरान अगर किसी व्यक्ति को मलेरिया पाया जाता है तो उसका तुरंत 14 दिन का इलाज किया जाएगा। इस कार्य को सफल बनाने के लिए सिविल सर्जन ने गांवों के सभी पंच-सरपंचों से अपील की है कि वे अपना भरपूर सहयोग दें।

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कोविड-19 के दृष्टिïगत सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारीयों को मलेरिया से बचाव व रोकथाम के बारे में आवश्यक सूचना देते हुए लोगों को जागरूक किया जाए।

इसी तर्ज पर हथीन व होडल खंड के मलेरिया के अति संवेदनशील क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। इस दौरान सिविल सर्जन पलवल ने आमजन से अपील की है कि वे पलवल को मलेरिया से मुक्त करने के लिए अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करे। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं, जिसमे घरो के टैंक, कूलर व गमलो में से पानी को सप्ताह मे एक बार सुखा कर साफ कर ले। घर में फ्रिज की ट्रे के पानी को साफ करके रखें। घरो कि छत पर रखे हुए बेकार टायरो या बेकार के बर्तनों को हटा दे, जिससे उनमे वर्षा का पानी एकत्रित न हो पाए। घर के आस-पास पानी एकत्रित न होने दें क्योकि ठहरे हुए पानी मे ही मच्छर पनपता है। इसलिए अगर बिना प्रयोग का पानी है तो उसमे काला तेल डाल दें, जिससे मच्छर का लार्वा पानी मे न पनप पाए और मलेरिया फैलाने वाले मच्छर के प्रजनन पर रोक लग सके। उन्होंने बताया कि मलेरिया के शुरूआती लक्षणों मे तेज ठंड के साथ बुखार आना, सिर दर्द होना व उल्टी आना है। इसलिए  कोई भी बुखार आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मे जाकर मलेरिया की जांच करवाए और अगर मलेरिया जांच मे पाया जाता है तो उसका 14 दिन का इलाज स्वास्थ्य कर्मी की देख रेख में पूर्ण करे।

 

 

यह भी पढ़ें : टिक टॉक पर छाई हुई थी 14 साल की बच्ची, माता-पिता घर से बाहर निकलते ही उठाया ये ख़ौफ़नाक कदम

उठाया ये ख़ौफ़नाक कदम, टिक टॉक पर छाई हुई थी 14 साल की बच्ची

faridabadnews24 You can know how much you are at risk of corona by miscounting on 1921
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

अंधेरे में सफर करने को मजबूर 50 हजार से ज्यादा लोग, फरीदाबाद में करोड़ों के बजट के बावजूद स्ट्रीट लाइटें खराब

April 12, 2026

ओयो होटल पर युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में एक गिरफ्तार, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम कर रही है कार्रवाई

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.