Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एनआईटी विधानसभा के कार्यो के लिए राशि जारी नही की तो ब्रह्म हत्या का पाप लगेगा-विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा के कार्यो के लिए राशि जारी नही की तो ब्रह्म हत्या का पाप लगेगा-विधायक नीरज शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24December 15, 2023No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : विधानसभा सत्र में एनआईटी क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने तारकिंत प्रश्न संख्या 9 में सरकार से पूछा कि क्या यह तथ्य है कि नगर निगम फरीदाबाद में निधि के अभाव के संबंध में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय को अपने पत्र क्रमांक एम.सी.एफ.एस.ई 2023/978 दिनांक 12.10.2023 के माध्यम से एनआईटी विधानसभा के विकास कार्यों की 27.48 करोड रुपए की फाइल भेजी थी तथा उसमें उक्त कार्यों को करवाने की आवश्यकता भी वर्णित की गई थी तथा यदि हां तो उक्त फाइल की वर्तमान स्थिति क्या है तथा उक्त फाइल के कब तक स्वीकृत होने की संभावना है तथा उपरोक्त कार्य कब तक पूरे किए जाने की संभावना है। जिसपर सरकार ने जवाब देते हुए बताया कि सरकार द्वारा जारी प्राथमिकता सूची दिनांक 01.06.2023 के अनुसार कार्य नगर निगम के कार्यक्षत्रे के अंतर्गत आते है। दिनाकं 30.11.2023 तक, नगर निगम, फरीदाबाद के पास ₹ 626.59 करोड़ उपलब्ध हैं। यदि नगर निगम अपने क्षत्रे में विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध कराने में असमर्थ है, तो सरकार नगर निगम को अतिरिक्त अनुदान देगी।

इसपर विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि 2 महीने से फाईल मंत्री महोदय से पास होकर मुख्यमंत्री कार्यालय में लम्बिंत है लेकिन पास नही की जा रही है। मेरी विधानसभा के वार्ड-5 बालकल्याणा स्कूल पाकेट, वैध रोड, कुमाउ मदिंर रोड, नेतराम सरिया रोड, जीवन नगर भाग-1 एंव भाग-2, वार्ड-9 नंगला इन्कलेव, नगंला से सरूरपुर वाली मुख्य रोड, सुभाष चौक से गाजीपुर रोड, लालू एसटीडी से गाजीपुर, अटल चौक से सोनिया चौक, भडाना चौक, सरंपच चौक, गजीपुर रोड, डबुआ कालोनी, डबुआ गांव, गांव बाजडी, जवाहर कालोनी डिपोजल के पास, खंड बी, कपडा कालोनी, 60 फीट रोड, दयाशकंर गिरी वाली रोड, गांव गौछि, राजीव कालोनी, संजय कालोनी की स्थिति काफी खराब है।

मुझे तारिख बताई जाए कि कबतक मेरी विधानसभा के लिए पैसा  किया जाएगा। विधायक नीरज शर्मा ने सरकार पर अरोप लगाते हुए कहा कि हर चीज के लिए पैसा है लेकिन मेरी विधानसभा के लिए नही एैसा क्यो, सबका साथ सबका विकास का नारा कहा गया, पूरे हरियाणा में वर्ष 2019 से 2023 तक 2007 मुख्यमंत्री धोषणा की गई जिसमें 118 फरीदाबाद की है लेकिन एनआईटी के नाम पर शून्य। इस पर विधायक नीरज शर्मा ने तीखे शब्दों में कहा कि सारे कायदे कानून उनके विधानसभा क्षेत्र के लिए ही हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने भी मुख्यमंत्री से कहा कि सिर्फ 28 करोड़ की ही तो बात है दे दीजिए, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी बात पर अड़े रहे।

विधायक नीरज शर्मा ने सदम में सरकार को चैतावनी देते हुए कहा की अगर पैसे अलाट नही किए तो मै अपने साथ 2 गज का कपडा लेकर आया हू मै इसी में जिदंगी गुजार दूंगा। नेताप्रतिक्ष भूपेन्द्र हुड्डा ने जब मंत्री से पूछा की अपने फाईल पास की है या नही इसके बारे मे सदन को बताए तो मंत्री इस बात का जवाब सदन में नही दे पाए जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता जी के कहने पर मंत्री जी ने 1 माह के समय का आश्वासन सदन में दिया है। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि अब अगर 1 माह बाद भी पैसे अलाट नही किए गए तो मै अपने वचन पर कायम हूं मै 2 गज कफन के कपडे में रहूंगा। राम कथा वाचक विधायक नीरज शर्मा पहले भी 54 दिन तक बिना सिले वस्त्र और जूतों का त्याग कर सरकार को बैक फूट पर लाने का काम कर चुके हैं। तब श्री शर्मा ने यह कदम 200 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच न होने पर उठाया था।

faridabadnews faridabadnews24 If funds are not released for the work of NIT Assembly then the sin of murder will be committed - MLA Neeraj Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.