
Faridabad: आत्मनिर्भर भारत समर्थ भारत अभियान के अन्तर्गत महिलाओं और बेटियों के लिए वुमन्स पावर की टीम द्वारा दूसरा सिलाई केंद्र अटाली गाँव में दिसंबर महीने के शुरुआत में ही शुरू हो गया था लेकिन आज 19 दिसंबर 2023 को वुमन्स पावर की महिला टीम द्वारा इसका आधिकारिक तौर पर पर उद्घाटन किया गया जिसमें अभी 30 महिला और बेटियाँ सिलाई सीख रही है। अटाली गाँव के सिलाई केंद्र को अटाली गाँव की ही गीता सैनी द्वारा संचालित किया जा रहा है। संस्था द्वारा पहला सिलाई केंद्र सेक्टर 23 फरीदाबाद में चलाया जा रहा है। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है इसीलिए वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं का एक ही मकसद है कि गाँव गाँव में भी महिलाएँ और बेटियाँ आत्मनिर्भर और समर्थ हो। संस्था के इस प्रोजेक्ट के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और बेटियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और उनका भविष्य सुखद और सुरक्षित होगा।
सिलाई केंद्र के उद्घाटन पर आज वुमन्स पावर संस्था से प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, यूथ विंग की वाइस प्रेसिडेंट डॉली कपूर, रिद्धिमा, अलिशा, अरुआ गाँव से फैशन डिजाइनर टीनू शर्मा और सिलाई केंद्र की संचालिका गीता सैनी और सभी महिलाओं और बेटियों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच वुमन्स पावर का दूसरा सिलाई केंद्र का उद्घाटन संपन्न हुआ। हौसले बुलंद कर रास्तों पर चल दे.. तुझे तेरा मुकाम मिल जाएगा, बढ़कर अकेला तू पहल कर देखकर तुझको.. काफिला खुद बन जाएगा
