
Sex Racket. एक महिला नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती देह व्यापार करा रही थी. लड़की के भाई ने थाने में शिकायत कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी. इस पर छापेमारी कर पुलिस ने नाबालिग को छुड़ा लिया है पूरा मामला यूपी के महराजगंज जिले का है. कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला नाबालिग को बहकाकर देह व्यापार करा रही थी. इसकी शिकायत थाने पहुंचकर भाई ने पुलिस की थी. मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है.
कोल्हुई क्षेत्रांतर्गत पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दिया गया कि उसकी नाबालिग बहन को एक महिला द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने घर पर जबरदस्ती देह व्यापार का कार्य कराया जा रहा है. इस प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी आभा सिंह नौतनवां ने कहा कि कोल्हुई पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है
NEWS SOURCE : lalluram
