
फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को फरीदाबाद आएंगे। इसकी तैयारियां जिला प्रशासन ने जोर-शोर से शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री 17 जनवरी को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित एनसीआर बायोटेक साइंस कलस्टर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पहले फरीदाबाद-गुरुग्राम सड़क की मरम्मत और इस पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा किया जाएगा। साथ ही इस इलाके में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। इस काम के लिए प्रौद्योगिकी संस्थान ने नगर निगम को दो करोड़ रुपये दिए हैं।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए आधुनिकतम तकनीक से युक्त डिजाइनदार स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी में नगर निगम की इंजीनियंरिंग शाखा जुटी है। करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 800 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। सड़क पर दो चौराहें भी तैयार किए जाएंगे। फिलहाल इस सड़क पर पूरी रोशनी नहीं रहती। यहां गहरे गड्ढे भी हैं। जबकि, यह टोल रोड है। इस सड़क को टोल फ्री घोषित किए जाने के बाद अब इस पर जरूरी काम नगर निगम के माध्यम से कराए जाएंगे।
NEWS SOURCE : livehindustan
