
Faridabad: खुशियाँ बाँटने से बढ़ती है इन शब्दों को लगातार चरितार्थ कर रही वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा एक बार फिर से मुजेसर स्लम एरिया के बच्चों में बहुत सारी खुशियां बांटी गई। संस्था की महिलाओं ने वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी का जन्मदिन स्लम एरिया के बच्चों के साथ मिलकर मनाया। सभी बच्चों को गर्म कपड़े, फल, बिस्कुट और टाफियां वितरित की गई। वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी ने बताया कि सही मायने में बच्चों के साथ इस तरह से जन्मदिन मनाना मतलब एक अलग ही सुकून की प्राप्ति होना है
और उस समय बच्चों के चेहरों की खुशी हमारा मनोबल बढ़ाने के लिए पर्याप्त है। आज बच्चों के साथ इतनी सारी खुशियाँ एकसाथ बांटने में वुमन्स पावर संस्था की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली, यूथ विंग की वाइस प्रेसिडेंट डॉली कपूर, अलिशा राणा व अली जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई।
