Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अयोध्या से अब आया बुलावा, ‘राम मंदिर बनने तक नहीं करूंगा शादी’, 31 साल पहले खाई कसम

अयोध्या से अब आया बुलावा, ‘राम मंदिर बनने तक नहीं करूंगा शादी’, 31 साल पहले खाई कसम

faridabadnews24By faridabadnews24December 21, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Bhojpali Baba Ki Kasam: भगवान श्रीराम (Lord Sri Ram) और राम मंदिर (Ram Mandir) के लिए अटूट प्रेम और भीष्म प्रतिज्ञा जैसी कहानी सामने आई है. भगवान श्रीराम को अपना आराध्य मानने वाले हजारों भक्त आपने देखे होंगे. लेकिन बैतूल में एक ऐसे बाबा हैं जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने तक शादी नहीं करने का संकल्प ले लिया था. बाबा का यह संकल्प 22 जनवरी को पूरा होने जा रहा है. बाबा को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण भी मिला है. इससे वह बहुत खुश हैं. हालांकि, उम्र निकल जाने के बाद अब वह शादी से तौबा कर चुके हैं.

भोजपाली बाबा की ‘भीष्म प्रतिज्ञा’

बता दें कि राम मंदिर बनने तक शादी नहीं करने का संकल्प करने वाले बाबा अभी बैतूल के मिलानपुर में रहते हैं. उनका नाम रविन्द्र गुप्ता उर्फ भोजपाली बाबा है. वे भोपाल के रहने वाले हैं. 1992 में एक कारसेवक के रूप में भोजपाली बाबा विवादित ढांचा गिराए जाने के समय अयोध्या भी गए थे. भोजपाली बाबा की भगवान राम में इतनी आस्था है कि उन्होंने 21 साल की उम्र में ही संकल्प ले लिया था कि अयोध्या में जब तक भगवान राम का मंदिर निर्माण नहीं हो जाता तब तक वह शादी नहीं करेंगे.

सनातन के लिए समर्पित कर दी पूरी जिंदगी

भोजपाली बाबा को कई बार उनके परिवार ने शादी करने के लिए राजी करने की कोशिश भी की, लेकिन बाबा अपने संकल्प पर कायम रहे. आज भोजपाली बाबा की उम्र 52 साल हो चुकी है और उनका यह संकल्प 31 साल बाद 22 जनवरी को पूरा होने जा रहा है. भोजपाली बाबा 31 साल से सनातन धर्म की रक्षा के लिए विभिन्न हिंदूवादी संगठनों में कर रहे हैं.

क्या अब शादी करेंगे भोजपाली बाबा?

हालांकि, अब भोजपाली बाबा ने शादी करने से तौबा कर लिया है और अपनी बची हुई जिंदगी सनातन धर्म को समर्पित कर देने की ठान ली है. अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मिलने पर बाबा बेहद खुश हैं. अब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ जिले भर में लोगों को भगवान राम के नवनिर्मित भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीले चावल बांटकर राम भक्तों को आमंत्रित कर रहे हैं. बता दें कि भोजपाली बाबा के अनुयायी भी उनका साथ पाकर अपने आपको भाग्यशाली मानते हैं.

NEWS SOURCE : zeenews

'I will not marry till Ram temple is built' faridabadnews faridabadnews24 Now call came from Ayodhya took oath 31 years ago
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.