
हरियाणा भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य अंगद चौरसिया, भाजपा फरीदाबाद स्पोर्ट्स विंग के पूर्व सह संयोजक श्री विनोद कुमार , भाजपा पूर्वांचल मोर्चा जगाधरी यमुनानगर के मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डाॅ विनोद मिश्रा सहित तमाम नेताओं ने भाजपा छोड़ इनेलो का दामन थाम लिया। अभय सिंह चौटाला ने कहा आप सभी सम्मानित गणमान्य नेताओं का इनेलो परिवार में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है।


