Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 423 नए केस सामने आए, 4 की मौत, भारत में 1 दिन में कोरोना के मामले 400 के पार

423 नए केस सामने आए, 4 की मौत, भारत में 1 दिन में कोरोना के मामले 400 के पार

faridabadnews24By faridabadnews24December 23, 2023No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Coronavirus News 23 December: हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए वेरियंट JN.1 को पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर भारत के यूपी में कुछ मामले सामने आए हैं, लेकिन अब तक पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए वैरियंट का कोई भी मामला सामने नहीं आया है. हिमाचल प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. सूबे के सबसे बड़े अस्पताल और मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी में तैयारियां हो गई हैं. शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में कोरोना के टेस्ट हो रहे हैं.

भारत में 1 दिन में कोरोना के मामले 400 के पार पहुंच गए हैं. पिछले 24 घंटे में 423 नए केस आए. इनमें से 266 मामले केरल से हैं. कर्नाटक में 70 मामले दर्ज हुए. बीते 24 घंटे में दिल्ली में भी कोविड के 5 नए केस आए हैं. इस तरह एक्टिव मामलों की संख्या अब 3425 हो गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना से चार मौतें हुई हैं, इनमें दो केरल, एक कर्नाटक और एक राजस्थान में हुई है.

भारत में कोरोना के सबवेरिएंट JN.1 के अबतक कितने केस?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 21 दिसंबर तक देश में कोविड-19 सबवेरिएंट JN.1 के कुल 22 मामले सामने आ चुके हैं. सूत्रों ने ये भी कहा कि अब तक रिपोर्ट किए गए मामलों की कोई क्लस्टरिंग नहीं हुई है. वहीं JN.1 सबवेरिएंट के सभी मामलों में हल्के लक्षण हैं.

JN.1 कोविड वैरिएंट की रिपोर्ट करने वाला केरल देश का पहला राज्य है, जहां कोरोना के कुल रिपोर्ट हुए मामले करीब 300 हैं. वहीं कोविड-19 संक्रमण से एक मौत की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय मामलों यानी एक्टिव केसों की कुल संख्या 3000 के पार हो चुकी है.

UP CORONA UPDATE- कोरोना के नए वेरिएंट JN 1 पर UP में अलर्ट है. नए स्ट्रेन पर प्रशासन की नजर है. यूपी के सभी चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल कॉलेज को निर्देश जारी किए गए हैं. कोरोना के नए स्ट्रेन JN 1 का पहला केस मिलने के बाद सावधानी के निर्देश जारी हुए हैं. अस्पतालों में भर्ती होने वाले इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस रोगियों का अब RT-PCR टेस्ट होगा. सीनियर क्यूट रेस्पिरेट्री इनफेक्शन रोगियों की भी RT-PCR करने के निर्देश दिए गए हैं. आरटी-पीसीआर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ब्योरा फौरन अपडेट करना होगा. इसके साथ ही यूपी में जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के लिए सैंपल भेजने के निर्देश दिए गए हैं.

RAJASTHAN CORONA UPDATE-  जयपुर में सीएम भजन लाल शर्मा ने कोरोना की समीक्षा की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कोविड-19 के नए वेरिएंट को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरती जाए. पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन बेड और दवाइयां की समुचित व्यवस्था करें. CM ने इन शिविरों में डॉक्टर्स एवम् अन्य चिकित्सा स्टाफ की अतिरिक्त व्यवस्था करने के लिए भी अधिकारियों को कहा है.

TELANGANA CORONA UPDATE-  तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 के नौ नए मामले सामने आए, जिनमें से आठ मामले हैदराबाद और एक मामला रंगारेड्डी में सामने आया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 27 है. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकारी के स्वामित्व वाले नीलोफर अस्पताल में एक 14 महीने के बच्चे और दो महीने की बच्ची में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. अधिकारी ने बताया कि उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को कुल 1,245 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 68 लोगों की रिपोर्ट लंबित है. तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोविड​​-19 के छह मामले दर्ज किए थे.

बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को वायरस से किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोविड से मृत्यु दर 0.49 प्रतिशत और बीमारी से ठीक होने की दर 99.51 प्रतिशत है.

BIHAR COVID ALERT: कोरोना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग की है. मीटिंग में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौजूद रहे. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश दिया है की टेस्टिंग बढ़ाई जाए और खासकर के आरटी पीसीआर टेस्टिंग ही कराई जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है की भीड़ भाड़ वाले स्थान में लोगों को जागरूक करें. लोगों को मास्क पहनकर निकलने की अपील करें. सीएम ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर टेस्टिंग करने का निर्देश दिया है. वहीं नीतीश कुमार ने सभी अस्पतालों में व्यवस्था बिल्कुल चुस्त दुरुस्त रखने को कहा है ताकि किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने में संसाधनों की कमी न हो l

देशभर में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार

बीते 24 घंटे में 423 नए केस रिपोर्ट हुए हैं. कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है. केरल में सबसे ज्यादा 266 मरीज मिले हैं. वहीं दिल्ली में कोरोना के 5 नए मरीज मिल चुके हैं.

NCR में फैला कोरोना

पहले की तरह स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर लोग ध्यान देने लगे हैं. गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद में कोरोना केस मिले हैं. हालांकि जो लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं, उनमें हल्के लक्षण हैं. ऐसे में घबराने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है. सूत्रों के मुताबिक फिलहाल कोई ट्रेवल एडवायजरी जारी करने या एयरपोर्ट पर RT-PCR अनिवार्य करने का कोई प्लान नहीं है.

WHO की रिपोर्ट

COVID को लेकर अपनी हालिया रिपोर्ट में WHO ने कहा है कि पिछले चार हफ्तों के दौरान नए कोरोना ​​​​मामलों की संख्या में 52 फीसदी का इजाफा हुआ है. इस दौरान दुनियाभर में 850,000 से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं. हालांकि बीते 28 दिनों में नई मौतों की संख्या में 8 प्रतिशत की कमी आई है. इस तरह चार हफ्तों में 3000 से अधिक नई मौतें दर्ज की गई हैं. COVID-19 की शुरुआत के बाद से 17 दिसंबर तक वैश्विक स्तर पर 772 मिलियन से अधिक मामले सामने आए हैं. इस तरह करीब 7 मिलियन यानी 70 लाख लोगों की मौत कोरोना से हुई l

NEWS SOURCE : zeenews

4 died 423 new cases surfaced Corona cases crossed 400 in 1 day in India faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.