Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में दी करीब 25 लाख की लागत के 10 नए ट्यूबवेल की सौगात

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में दी करीब 25 लाख की लागत के 10 नए ट्यूबवेल की सौगात

faridabadnews24By faridabadnews24December 24, 2023No Comments2 Mins Read
Faridabad : हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा द्वारा शनिवार को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर- 23 ए संजय कॉलोनी में करीब 25 लाख की लागत के 10 नए ट्यूबवेल की सौगात स्थानीय लोगों को दी गई है। इसके अलावा आज उज्जवला योजना के तहत करीब 1300 बीपीएल परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
बता दें कि जल्द ही ये सभी ट्यूबवेल लग कर तैयार होंगे। आने वाले गर्मी के मौसम से पहले इस इलाके में पानी की समस्या को दूर करने का काम करेंगे। इस कार्य का शुभारंभ उनके बड़े भाई श्री टिपर चंद शर्मा एवं स्थानीय वार्ड- 4 से निर्वतमान पार्षद जयवीर खटाना द्वारा किया गया।
इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को दिए जा रहे उज्जवल योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर चूल्हा और रेगुलेटर वितरण का कार्य भी किया गया। जिसमें करीब 1300 कार्ड धारकों को आज एक साथ यह गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
इस मौके पर स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्री टीपर चंद ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री विकास पुरुष श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा उन्नति के पद पर है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ से विधायक और हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा इलाके के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए और मूलभूत सुविधाएं देने के लिए हमेशा संकल्परत है, उसी के तहत लगातार विधानसभा में विकास के कार्य चले हुए हैं।
इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने श्री शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज श्री राधे गैस एजेंसी द्वारा उज्जवल योजना के तहत करीब 1300 लोगों को गैस सिलेंडर चूल्हा और रेगुलेटर दिया गया है। ताकि गरीब परिवारों को धुएं से मुक्ति मिल सके और और परिवार समय पर भोजन अपने घर में बना सके। इस मौके पर बीपीएल धारकों ने भाजपा सरकार का आभार जाता है और कहा कि उन्हें आज बहुत खुशी है उनका कहना है कि गैस सिलेंडर मिलने से अब उन्हें खाना पकाते समय धुएं से मुक्ति मिलेगी। उनका जीवन भी उज्ज्वला योजना की तरह ही उज्जवल होगा। इस मौके पर अनुराग गर्ग, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, रवि सोनी, चेतना पांडे, कुसुम शर्मा, सुखबीर पांचाल, दीपांशु अरोड़ा, मनोज भारद्वाज, दामोदर उपाध्याय सहित कॉलोनी और सेक्टर-23 ए के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Cabinet Minister Moolchand Sharma gifted 10 new tube wells costing about Rs 25 lakh in Ballabhgarh. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.