
फरीदाबाद में नीलम रेलवे ओवर ब्रिज (नीलम पुल) की एक लेन बंद होने से एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन करने वाले 50 हजार से अधिक वाहन चालकों को सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी के दिन भी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें निर्धारत निर्घारित डायवर्जन रूट के पांच चौराहों पर दिनभर जाम का सामना करना पड़ा। पांच मिनट के फासले को तय करने में आधे से एक घंटे से का वक्त लगा।
एनआईटी फरीदाबाद सबसे पुराना और बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां छोटी-बड़ी 10 हजार से अधिक कंपनियां हैं। इसके अलावा क्षेत्र में डबुआ सब्जी मंडी, हरियाणा का सबसे बड़ा मछली मार्केट, शहर का सबसे बड़ा एनआईटी एक बाजार के अलावा बीके सिविल अस्पताल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नगर निगम मुख्यालय, बैंकों का मुख्य ब्रांच, एनआईटी बस अड्डा आदि हैं। ऐसे में रोजाना 50 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है।
इन सड़कों पर भी लग रहा घंटों जाम : डायवर्जन रूट में शामिल दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित बड़खल, ओल्ड फरीदाबद, अजदौंदा, बाटा समेत अंदरूनी सड़क बाटा हार्डवेयर रोड, एनआईटी एक नंबर मार्ग, केसी मार्ग, एनआईटी तीन आदि सड़कों पर जाम से जूझना पड़ रहा है।
रेलवे रोड पर अधिक परेशानी
रेलवे रोड को नीलम पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान डायवर्जन रूट बनाया गया है। रेलवे स्टेशन के पास पुल के मरम्मत कार्य के शुरू होने से पहले ही वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता है। ऐसे नीलम पुल का ट्रैफिक डायवर्ट होने से लोगों को इस मार्ग पर दिनभर जाम पड़ा। रेलवे अंडर पास के पास और दिक्कतें हो रही है।
वाहन चालकों की मनमानी
पुल के निर्माण के दौरान बढ़ी परेशानियों की बीच वाहन चालकों की मनमानी भी बढ़ रही है। अजरौंदा,ओल्ड, बाटा चौराहों के अलावा रेलवे रोड आदि पर वाहन चालक बिना किसी रोकटोक के गलत दिशा से वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे भी अधिकांश जगहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
NEWS SOURCE : livehindustan
