
Bigg Boss 17: टेलीविजन का सबसे विवादस्पद रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) अपने ग्रैंड फिनाले के एक महीने करीब है और अब केवल 13 प्रतियोगी बचे हैं. यह सीजन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. शो में हाल ही में हुए एलिमिनेशन ने घर के सदस्यों को सदमे में ला दिया है. कैप्टन ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को शो से बाहर का रास्ता दिखाया. इस फैसले ने घर को कई हिस्सों में बांट दिया. कुछ लोगों ने ईशा के फैसले का समर्थन किया तो कुछ लोग उनकी आलोचना करते दिखे. हालिया विरोध के बीच अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) और उर्फी जावेद (Urfi Javed) जैसी हस्तियां ने ईशा मालवीय का सपोर्ट किया.
अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक रील शेयर किया, जिसका कैप्शन था, ”ईशा मालवीय तुम पर गर्व है. एज मैटर नहीं करती डार्लिंग दम मैटर करता है.” इसके साथ ही अंजलि अरोड़ा ने अपनी स्टोरी में यह भी लिखा कि ईशा शो के टॉप 2 में रहना डिजर्व करती हैं.

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक फैन-निर्मित रील भी साझा की. उन्होंने लिखा, ”यह ईशा मालवीय है.” इसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया. उर्फी ने ईशा के ऐश्वर्या शर्मा को बाहर करने के फैसले का भी समर्थन किया.

ईशा मालवीय के फैसले से बेदखल होने पर ऐश्वर्या शर्मा
बिग बॉस के घर से बेघर होने के तुरंत बाद ऐश्वर्या शर्मा ने डीएनए के साथ एक खास बातचीत की. इस इंटरव्यू में ऐश्वर्या शर्मा ने दावा किया कि ईशा मालवीय ने उन्हें धोखा दिया है. उन्होंने कहा, “ईशा स्वार्थी है. मुझे उससे यह उम्मीद नहीं थी. सलमान (खान) सर द्वारा उसकी प्रशंसा करने के बाद वह अति आत्मविश्वास में आ गई. बहुत ज्यादा ओवर कॉन्फिडेंस आ गया था. उसने मेरा इस्तेमाल किया और मुझसे बदला लिया. (मुझे बेदखल करके) उसने सारी भड़ास निकल ली (उसने मुझे बेदखल करके मुझसे अपना हिसाब बराबर कर लिया).”
ऐश्वर्या ने चुने बेस्ट टॉप 3 कंटेस्टेंट
ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट, मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार को टॉप 3 कंटेस्टेंट बताया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि क्यों अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 जीतने की हकदार नहीं हैं. ऐश्वर्या ने कहा, “वह हर समय सोती रहती हैं. उनका कोई व्यक्तिगत व्यक्तित्व नहीं है. हर बार अपने पति के मुद्दे में घुसती हूं, और उनका पति उनके मुद्दों में घुसता है. उनका कहीं स्टैंड दिखता नहीं. बहुत लेम और ठंडी लगती है मुझे.” बिग बॉस 17 फिलहाल कलर्स और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है. बिग बॉस 17 का फिनाले जनवरी 2024 के अंत में होने की उम्मीद है
NEWS SOURCE : zeenews
