Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बाराबंकी में महिला से हैवानियत, हाथ-पैर बांधकर मुंह में ठूंसा कपड़ा, रातभर किया गैंगरेप

बाराबंकी में महिला से हैवानियत, हाथ-पैर बांधकर मुंह में ठूंसा कपड़ा, रातभर किया गैंगरेप

faridabadnews24By faridabadnews24December 27, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Barabanki Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला को किडनैप कर चार लड़के कार से खाली घर में ले गए. जहां उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. चारों ने पूरी रात बारी-बारी से पीड़िता के साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने किसी तरह मोबाइल से अपने घर वालों को सूचना दी, तब जाकर मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने महिला को छुड़वाया और एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया. तीन आरोपी अब भी फरार हैं.

पुलिस पर गंभीर आरोप

चौंकाने वाली बात यह है कि महिला पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता और उसके परिवार ने बाराबंकी पुलिस पर मदद की बजाय उल्टा धमकाने और जबरन सुलह कराने का आरोप लगाया. पुलिस से मदद न मिलने पर पीड़ित परिवार ने बाराबंकी एसपी से मदद की गुहार लगाई. जिसके बाद संबंधित थाने की पुलिस हरकत में आई और अब कार्रवाई करने की बात कह रही है.

OYO रूम में मिली युवती की लाश फरीदाबाद में

 

लिफ्ट के बहाने किया किडनैप

यह पूरी वारदात बाराबंकी में देवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. पीड़िता ने बताया कि उसका ससुराल वालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. जिससे नाराज होकर वह ससुराल से अपने मायके जाने के लिये निकली. जैसे ही वह सड़क पर आई, पीछे से आ रही एक कार पर बैठे चार आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने की बात कही. महिला ने बताया कि उन लोगों ने उसे छोड़ने के बजाय जबरन उसका अपहरण कर लिया. आरोपियों ने उसे एक घर में बंद कर दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया. महिला के मुताबिक सभी नशे में धुत्त थे. महिला ने बताया कि आरोपियों के सो जाने के बाद उसने मोबाइल से अपने घर वालों को फोन किया. तब उन लोगों ने पुलिस को जानकारी दी.

पीड़िता और उसके पति को थाने में बिठाया

पीड़िता ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर थाने गई. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी मदद करने के बजाय उल्टा उसे ही धमकाया और सुलह करने का दबाव बनाने लगी. पुलिस ने जबरन उसका गलत बयान करवाया. वहीं, पीड़ित महिला के परिजनों ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये. परिजनों ने बताया कि पुलिस उनकी लड़की और दामाद दोनों को थाने में बिठाये रही और मिलने नहीं दिया. सुलह करने की शर्त पर पुलिस ने उन लोगों को लड़की से मिलवाया.

शर्म से नाबालिग ने पी लिया जहर, घर में अकेली देख अंदर घुस आया दरिंदा और फिर हैवानियत

एक आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक सीएन सिन्हा ने बताया कि 25 दिसंबर को देवा थाने में जब इस संबंध में सूचना मिली. उसके तुरंत बाद ही इसे लेकर मुकदमा दर्ज किया गया. पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया है. एएसपी के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जितने भी अभियुक्तों की जानकारी इस मामले में मिलेगी. सभी को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी l

NEWS SOURCE : zeenews

En Barabanki faridabadnews faridabadnews24 le ataron las manos y las piernas le metieron un paño en la boca y la violaron en grupo durante toda la noche. una mujer fue brutalmente maltratada
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.