
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में भी कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। करीब पांच महीने बाद एक मरीज में कोरोना की पुष्टि की गई है। इसके अलावा 81 मरीज संदिग्ध पाए गए हैं। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इन सभी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित का नमूना लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आईआईएम दिल्ली को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया है।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने पांच महीने बाद स्मार्ट सिटी में कोरोना संक्रमण के मामले की पुष्टि की है। संक्रमित मरीज सेक्टर-15ए में रहने वाला है। इससे पूर्व 15 जुलाई को कोरोना का मामला आया था। संक्रमित की कोई विदेशी यात्रा या अन्य संक्रमित के संपर्क में आने का रिकॉर्ड न होने से स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता और बढ़ गई है। संक्रमित को कोरोनारोधी टीके की तीनों डोज भी लगी हुई है। संक्रमण के वैरिएंट को पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नमूने को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए एनआईआई दिल्ली भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फरीदाबाद: जिला टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ प्रधान बोले वकीलों के सुख-दुख में हमेशा रहूंगा साथ
जांच बढ़ाने के निर्देश
स्वास्थ्य अधिकारियों ने पहले मरीज की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है और जिले में जांच अभियान में तेजी लाने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को 10 संदिग्धों मरीजों की कोरोना जांच की है। चार दिनों में अबतक स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए 80 सैंपल ले चुका है। डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत ने कहा, ‘कोरोना पीड़ित व्यक्ति में खांसी-जुकाम के लक्षण थे। कोरोना जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल संक्रमित ठीक है और घर पर ही रह रहा है। परिजनों के अलावा उसके संपर्क में आने वालों की भी कोरोना जांच की जाएगी।’
फटाफट करें आवेदन, हरियाणा में निकली ड्राईवर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, चपरासी समेत कई पदों पर भर्ती
सरकारी डॉक्टर आज अवकाश पर रहेंगे
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज के आह्वान पर बादशाह खान अस्पताल सहित जिले के सभी 33 स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर शुक्रवार को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे। अचानक सभी डॉक्टरों के अवकाश पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बिगड़ सकती हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
