Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नये साल के जश्न को लेकर फरीदाबाद पुलिस की एडवाइजरी का करे पालन

नये साल के जश्न को लेकर फरीदाबाद पुलिस की एडवाइजरी का करे पालन

faridabadnews24By faridabadnews24December 29, 2023No Comments2 Mins Read

नए साल 2024 के शांतिपूर्ण जश्न मनाने व आमज़न की सुरक्षा और बिना किसी समस्या या परेशानी के यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए 29 दिसंबर 2023 को शाम 6:00 बजे से नए साल के उत्सव के समापन तक आमजन के लिए यातायात संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें:-

– सार्वजनिक स्थान और सड़क के किनारे शराब पीना, वाहनों के साइलेंसर से पटाखे फोड़ ध्वनि प्रदूषण कर हुड़दंग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर मे विभिन्न स्थानों पर विशेष ड्रंकन ड्राइविंग नाके लगाए जाएंगे और शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालो की जांच की जाएगी।

– फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस 29-12-2023 से 31-12-2023 तक शहर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालो के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाएगा। नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जा सकते हैं।

– आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे शॉपिंग मॉल परिसरों के पास सड़क किनारे पार्किंग/गलत पार्किंग करने से बचें क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे किसी भी वाहन का पोस्टल चालान जारी किया जा सकता है तथा मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

– नागरिकों को नए साल के जश्न के दौरान यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। नशे में गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवरस्पीडिंग, जिग-जैग ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

– ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

– यातायात के सुचारू आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए अपने वाहनों को पास के निर्दिष्ट पार्किंग क्षेत्रों में पार्क करने की सलाह दी जाती है।

– ऑटो चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ऑटो को शॉपिंग मॉल, भीड़-भाड़ वाली जगहों और सड़क के किनारे से दूर पार्क करें। अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जायेगी।

– नागरिकों से अनुरोध है कि वे ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।

– किसी भी संदिग्ध/असामान्य गतिविधि की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन/पुलिस कर्मियों या डायल 112 पर सूचना दे।

– पुलिस सहायता /सड़क दुर्घटना की स्थिति में 0129-2267201 व 112 पर कॉल करें।

नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएँ।

 

faridabadnews faridabadnews24 Siga los avisos de la policía de Faridabad sobre las celebraciones de Año Nuevo.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.