Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » PM मोदी से की लॉकडाउन बढ़ाने की मांग, जानिए कैसे

PM मोदी से की लॉकडाउन बढ़ाने की मांग, जानिए कैसे

faridabadnews24By faridabadnews24May 11, 2020Updated:May 11, 2020No Comments5 Mins Read

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच केंद्र सरकार लॉकडाउन में लगातार छूट दे रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के मुद्दे पर सोमवार को एक बार फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की. मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने राज्यों की तारीफ करते हुए कहा कि लॉकडाउन पर जरूरत के हिसाब से फैसले बदलने पड़े हैं.

पीएम मोदी ने कहा, लॉकडाउन में ढील के बाद हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि गांवों में कोरोना संकट ना पहुंचे. हमें इसे सुनिश्चित करना ही होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया कोरोना संकट से निपटने के लिए भारत के उठाए गए कदमों की चारों ओर तारीफ हो रही है. इसमें राज्यों ने अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाई है.

पीएम मोदी बोले- दो गज की दूरी कम हुई तो बढ़ेगा संकट

पीएम ने दो गज दूरी की बात दोहरता हुए कहा कि कोरोना से लड़ाई में सोशल डिस्टेंसिंग ही सबसे कारगर हथियार है. दो गज की दूरी कम हुई तो संकट बढ़ेगा. पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि आप सभी के सुझावों से दिशा-निर्देश निर्धारित होंगे. इस बीच जहां पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है तो वहीं गुजरात इसके पक्ष में नहीं है. पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी से लॉकडाउन में छूट नहीं देने की अपील की है.

पंजाब के सीएम ने किया लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी बचानी जरूरी है, तीन महीने के लिए वित्तीय मदद दी जाए. कैप्टन अमरिंदर ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन के दौरान लोगों के जीवनयापन और जिंदगियों को सुरक्षित करने के लिए एक उचित एग्जिट स्ट्रेटजी बनाने की मांग भी की है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री को कहा कि प्रदेशों के अंदर ग्रीन,ऑरेंज और रेड जोन तय करने का अधिकार राज्य सरकारों को ही होना चाहिए. केंद्र सरकार को नेशनल टेस्टिंग स्ट्रेटजी तैयार करनी चाहिए. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से राज्यों के लिए 3 महीने तक रेवेन्यू ग्रांट देने की मांग भी की है. इसके अलावा राज्यों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज और फिस्कल ऐड की भी मांग की है, जिससे राज्य अपने दायित्वों की कम से कम 33 फीसदी की पूर्ति इसके सहयोग से कर सकें.

नीतीश कुमार बोले-लॉकडाउन हटाने से बढ़ेगा कोरोना संकट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि बिहार सरकार लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में है. उन्होंने कहा, बिहार सरकार का मानना है कि लॉकडाउन हटने के बाद बड़ी संख्या में राज्य में आने वाले लोगों से कोराना संकट और गहरा सकता है.

उद्धव ठाकरे बोले- लॉकडाउन बढ़ाए बिना आगे बढ़ना मुमकिन नहीं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाए बिना आगे बढ़ना मुमकिन नहीं है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना के मामले मई में शिखर पर पहुंच सकते हैं. उन्होंने कहा, मैंने पढ़ा है कि वुहान ने फिर से केस आने लगे हैं. मेरी सलाह है कि लॉकडाउन पर कोई फैसला काफी सावधानी से लिया जाए. उद्धव ठाकरे ने कहा कि ग्रीन जोन में उद्योगों को मंजूरी मिलनी चाहिए. इसके साथ ही जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए लोकल ट्रेन चलनी चाहिए. उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में जीएसटी रिटर्न जल्दी मिलना चाहिए.

तेलंगाना के सीएम बोले-ट्रेनें चलने से कोरोना संक्रमण का खतरा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि पैसेंजर ट्रेन चलाने से कोरोना संक्रमण का खतरा है. तेलंगाना के सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रेल सेवाओं को फिर से शुरू नहीं करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि देश में कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम जरूरी है.

लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में नहीं गुजरात सरकार

एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है तो वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री इसके पक्ष में नहीं हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात लॉकडाउन को अब और बढ़ाना नहीं चाहता है.

छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- मनरेगा में 200 दिनों का मिले रोजगार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा किराज्य के अंदर आर्थिक गतिविधियों के संचालन के निर्णय का अधिकार राज्य सरकार को मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर रेड जोन, ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन के निर्धारण का दायित्व राज्य सरकारों को दिया जाना चाहिए. रेगुलर ट्रेन और हवाई सेवा, अंतरराज्यीय बस परिवहन की शुरुआत राज्य सरकारों से विचार विमर्श करके की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि मनरेगा में 200 दिनों की मजदूरी दी जाए. इसके अलावा राहत और कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए 30 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए.

तमिलनाडु के सीएम ने कहा- 31 मई तक शुरू ना हो ट्रेन और हवाई सेवा

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री पलानीस्‍वामी ने राज्य में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या का हवाला देते हुए कहा कि 31 मई तक रेग्युलर ट्रेन और हवाई सेवा शुरू ना की जाए. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो कोरोना वायरस का संक्रमण और तेजी फैल सकता है. इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य का बकाया जीएसटी भी जल्दी क्लियर करने का अनुरोध किया है.

राजस्थान-हरियाणा के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

राजस्थान के मु्ख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि रेड जोन वालों को ग्रीन जोन में जाने की इजाजत ना दी जाए. वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनहोरलाल खट्टर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और जीडीपी में हरियाणा अपना पूर्ण योगदान देगा. गेहूं की अच्छी पैदावार हुई है. सरकार किसानों को फसल बीमा कराने की अनुमति दे.

Demand for increasing lockdown from PM Modi faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.