
बी-टाउन सेलिब्रिटीज इन दिनों न्यू ईयर के लिए विदेश में वेकेशन मना रहे हैं। परिणीति और राघव जहां लंदन में हैं, कटरीना और विक्की राजस्थान में एन्जॉय कर रहे हैं। इसी तरह बाकी सेलेब्स भी दुनिया के कोने-कोने में अपने पार्टनर या फिर फैमिली के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहा है। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भी अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर हैं।
भूटान में फैमिली संग छुट्टियां मना रहे शाहिद
शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput), बच्चों जैन-मीशा, भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khatter), मां और सासू मां समेत बाकी फैमिली के साथ भूटान में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में, मीरा ने अपने भूटान हॉलिडे की एक खूबसूरत वीडियो दिखाई है।
लोकल लोगों के साथ ईशान और जैन ने किया डांस
मंगलवार को मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भूटान वेकेशन की खूबसूरत यादें शेयर की हैं। खूबसूरत व्यू का लुत्फ उठाने से लेकर मां और सास के साथ मस्ती करने, लोकल लोगों के साथ ईशान, जैन और शाहिद के डांस और बच्चों को नानी के साथ सैर करने तक, मीरा के वीडियो में कपूर फैमिली के ढेर सारे प्यारे मोमेंट देखे जा सकते हैं।
मीरा राजपूत ने शेयर कीं भूटान की यादें
इस वीडियो को शेयर करते हुए मीरा राजपूत ने कैप्शन में लिखा, “वाकई भूटान की ट्रिप मैजिकल और सोलफुल रही। अछूती सुंदरता, शुद्ध दिल और हवा में खुशी। ऐसा महसूस हुआ जैसे कि मैं किसी दूसरे समय में ट्रेवल कर रही हूं। जिंदगी में यह बहुत सादगी से भरी चीज है और संतुष्टि की पूरी भावना के बारे में है। 5 से 65 तक, हम सभी यादें जीने के लिए नदी के किनारे रुके।”
मीरा राजपूत ने आगे लिखा, “वर्तमान साम्राज्य अपने लोगों की खुशी और नैतिक उत्थान के सिद्धांतों पर चलता है, प्रत्येक व्यक्ति की अपने राजा और रानी के प्रति श्रद्धा प्रेम के स्थान से आती है और आप इसे उनकी मुस्कुराहट में महसूस कर सकते हैं। प्रेम और गर्मजोशी ने हमारे पूरे परिवार का भूटान में स्वागत किया और हम इससे भी बड़ी खुशी के साथ वहां से निकले।”
NEWS SOURCE : jagran
