
फरीदाबाद : बल्लभगढ़ की महिलाओं की जानी मानी संस्था वुमन्स पावर द्वारा खुशियाँ बाँटो अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संस्था की महिलाओं द्वारा शीतकालीन सत्र में बल्लभगढ़ के स्लम एरिया में बुजुर्गों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही किशोरियों को सैनिटरी नैपकिन और सभी बच्चों एवं बड़ों के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए। मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है और खुशियां बांटने से बढ़ती है ये कहना है संस्था की प्रेसिडेंट चाँदनी आजाद अली का । वुमन्स पावर संस्था की वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी और यूथ विंग की वाइस प्रेसिडेंट डॉली कपूर ने बताया कि संस्था द्वारा सक्रांति के अवसर पर भी बी. के. हॉस्पिटल में कंबल वितरित किए जाएंगे। निःस्वार्थ सेवा भाव से परिपूर्ण सेवा ही सच्ची सेवा है और वुमन्स पावर संस्था की महिलाएँ इसी निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा में कार्यरत है।
