Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ठगी का ऐसा तरीका जो उड़ा देगा होश, गाड़ी पर विधायक का स्टीकर लगाकर निकली लुटेरन

ठगी का ऐसा तरीका जो उड़ा देगा होश, गाड़ी पर विधायक का स्टीकर लगाकर निकली लुटेरन

faridabadnews24By faridabadnews24January 8, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मायानगरी मुंबई में ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला ने अपनी गाड़ी पर विधायक का स्टिकर लगाकर लोगों को ठगने का काम किया है। वहीं अब इस मामले में ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद अंबरनाथ पश्चिम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं महिला पर मुंबई में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने अब महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। अंबरनाथ पुलिस ने ठगी के इस मामले की जानकारी दी है।

पहले ट्रांसफर करा लेती है पैसे

दरअसल, ठाणे के अंबरनाथ इलाके में एक महिला द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला की गाड़ी पर विधायक का स्टीकर भी लगा हुआ था। यह महिला लोगों का काम करवाने के नाम पर उनसे पैसे ले लेती थी उसके बाद वह उन्हें धमकी देकर पैसे अपने पास रख लेती थी और काम भी नहीं होता था। इसका खुलासा ठगी का शिकार हुए लोगों ने ही किया है। दरअसल, वंदना संजय मिश्रा नाम की महिला अपने आप को विधायक बताती है। उसकी इनोवा पर भी विधायक का स्टीकर लगा हुआ है। उसने अभिषेक सिंह और फिरोज नाम के दो लोगों को अपना पीए बताकर अनमोल नाम के व्यक्ति का विश्वास जीत लिया। इसके बाद पिस्तौल और उसका लाइसेंस दिलाने के नाम पर वंदना मिश्रा ने उससे अपने खाते में 5.20 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

काम के बारे में पूछने पर दी धमकी

काफी दिनों तक जब पिस्टल का लाइसेंस नहीं मिला तो अनमोल ने इस संबंध वंदना मिश्रा से पूछताछ की। इस पर वंदना मिश्रा ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे की मांग की तो तुम्हें कोई बचा नहीं पाएगा। धमकी सुनकर वह दंग रह गया। इसके बाद पीड़ित अनमोल ने अंबरनाथ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी। फिलहाल आरोपी वंदना मिश्रा की इनोवा कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी वंदना, अभिषेक सिंह और फिरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कालसकर ने बताया कि आरोपी फर्जी महिला विधायक के नाम पर मुंबई के साकीनाका थाने में चार-पांच धोखाधड़ी के मामले पहले से ही दर्ज हैं। फर्जी महिला विधायक अपने दो सहयोगियों के साथ अब सलाखों के पीछे है। उसकी विधायक के स्टिकर वाली गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Lutheran passed away with MLA's sticker on her car Such a method of cheating which will blow your senses
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.