Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष राज वोहरा के नेतृत्व में भाजपा ज़िला फ़रीदाबाद की संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न

नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष राज वोहरा के नेतृत्व में भाजपा ज़िला फ़रीदाबाद की संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न

faridabadnews24By faridabadnews24January 11, 2024No Comments3 Mins Read

Faridabad : भाजपा कार्यकर्ता सम्पर्क, संवाद और अपनी सकारात्मक कार्य पद्धति के ज़रिए संगठन की मोर्चाबंदी को मजबूत करें। मेरा बूथ सबसे मजबूत मूल मंत्र को आधार बनाकर चुनावों के मद्देनज़र प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख की संरचना कर बूथ को मज़बूत करने का कार्य करें। भाजपा फरीदाबाद ज़िला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर भाजपा जिला फरीदाबाद की संगठनात्मक बैठक में नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष राज वोहरा ने यह कहा।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राज वोहरा की अध्यक्षता में ज़िला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आर. एन. सिंह,लोकसभा विस्तारक कर्मवीर यादव, मोर्चों के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला, भगवान सिंह, राजबाला सरधाना, नरेश नम्बरदार व लाजर रंजीत सेन और जिले के पदाधिकारी और भाजपा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। ज़िला अध्यक्ष ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत हुए कार्यकर्मों पर समीक्षा की और संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने संगठनात्मक वृत्त लिया और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। वोहरा ने आगे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा की 12 जनवरी कुरुक्षेत्र में स्वामी विवेकानंद युवा महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमे मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। फरीदाबाद से 1000 के करीब युवा भाग लेंगे और इसके लिए भाजपा युवा मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई।
22 जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमित रामसेवक के रूप में घर घर अक्षत और निमंत्रण पंहुचाना, 14 जनवरी से मंदिर स्वच्छता अभियान में भाग लेना और 22 जनवरी के शुभ अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में मंदिरों में होने वाले आयोजन में लोगों को जोड़ना एवं 22 जनवरी को भगवान श्रीराम जी की पूजा अर्चना कर धूमधाम से दीपोत्सव मनाना। ज़िले के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वोहरा ने कहा कि 9 साल के विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर और विकसित भारत संकल्प यात्रा से उनको जोड़कर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को लाभ दिलायें। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को कहा कि हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्त्ता नमो ऐप्प से जुड़ें और लोगों को भी नमो ऐप्प से जोड़ें,मन की बात कार्यक्रम महीने के अंतिम रविवार को हर बूथ पर मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाए और कार्यकर्ताओं के साथ जनता को भी जोड़ें।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मान सिंह, अनिल नागर, पंकज रामपाल, लखमी भारद्वाज, जिला सचिव हरेन्द्र भडाना, मुकेश अग्रवाल, पुनीता झा, भारती भाकुनी, रविन्द्र त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा ,जिला मिडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, आई टी संयोजक अमित मिश्रा, कार्यालय सचिव सचिन गुप्ता, जिला सह मिडिया प्रभारी राज मदान, सचेत जैन, प्रिया सहगल, हिमांशु मिश्रा, मंडलों के अध्यक्ष सचिन शर्मा, नीरज मित्तल, अमित आहूजा, हरीश धनखड़, पवन चौधरी, भूपेन्द्र रावत, राकेश शर्मा, सतेन्द्र पाण्डेय, संजीव सोम, संदीप भड़ाना, लक्ष्यवर्धन सिंह, कविन्द्र चौधरी, गिर्राज त्यागी, वीरेन्द्र यादव, अनुराग गर्ग, युवा मोर्चे के महामंत्री गोल्डी अरोड़ा व सचिन ठाकुर, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
faridabadnews faridabadnews24 Organizational meeting of BJP District Faridabad concluded under the leadership of newly appointed District President Raj Vohra.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.