
बिग बॉस 17 में एक बार फिर मुनव्वर फारुकी के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। आयशा खान ने दोबारा उन्हें एक्सपोज कर दिया है और कॉमेडियन अपना बचाव भी नहीं कर पाए। पिछली बार नाजिला सिताशी को धोखा देने और ब्रेकअप की बात सामने आई थी। वहीं, इस बार मुनव्वर फारुकी की एक्स वाइफ को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है, जिसे सुन कॉमेडियन के फैंस शॉक्ड रह जाएंगे।
मुनव्वर का हुआ पर्दाफाश
बिग बॉस 17 के घर में बीते दिन जमकर हल्ला दंगा हुआ। मुनव्वर फारुकी ने पर्सनल रीजन बताते हुए आयशा खान को नॉमिनेट कर दिया। धीरे- धीरे बात इतनी बढ़ गई कि आयशा ने बिग बॉस खत्म होने के चंद दिनों पहले मुनव्वर फारुकी का बड़ा राज खोल दिया।
एक्स वाइफ को भी किया चीट
मुनव्वर फारुकी बिग बॉस के घर में कई बार अपने तलाक और बेटे को लेकर बात करते हुए नजर आए हैं। इस दौरान वो इमोशनल भी नजर आए। हालांकि, उन्होंने तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया था। वहीं, अब बात सामने आई है कि मुनव्वर ने अपनी एक्स वाइफ को भी चीट किया था।
नाजिला के साथ मिलकर पत्नी को दिया धोखा
आयशा खान पहले से मुनव्वर फारुकी से नाराज थीं। ऐसे में जब दोनों का आमना- सामना हुआ और बात बहसबाजी तक पहुंच गई, तो अपना आपा खो बैठीं। आयशा ने घरवालों को बताया कि मुनव्वर ने अपनी एक्स वाइफ को भी धोखा दिया था, वो भी नाजिला सिताशी के साथ मिलकर। आयशा ने ये भी दावा किया कि ये बात उन्हें नाजिला ने खुद बताई है, जो वो उनके घर आई थीं।
.jpg)
आयशा ने खोले राज
मुनव्वर फारुकी का ये राज सुनकर अंकिता लोखंडे ने सवाल किया कि अगर ऐसा है, तो उसकी एक्स वाइफ ने कभी कुछ बोला क्यों नहीं? इस पर आयशा ने कहा कि इस आदमी ने उसको गांव ले जाकर ऐसी जगह फेंका है, जहां से वो कुछ नहीं कर सकती और अब तो उसकी दूसरी शादी भी हो गई है।
रो-रो कर एक्स वाइफ ने कही थी ये बात
आयशा खान ने ये भी बताया कि जब मुनव्वर फारुकी एक्स वाइफ को चीट कर रहे थे। उस दौरान उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। यहां तक कि वीडियो कॉल पर भी वो रो रही होती थीं और मुनव्वर से पूछती थीं कि आखिर वो नाजिला से क्यों बात करे हैं, उसके साथ क्यों हैं। इस पर जवाब देने की बजाय मुनव्वर उल्टा पत्नी से सवाल करते थे कि आखिर वो नाजिला को क्यों फोन करती है। आयशा ने कहा कि उन्होंने मुनव्वर और उनकी पत्नी के वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग देखी, जो उन्हें नाजिला ने दिखाई है।
NEWS SOURCE : jagran
