Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घंटों तक एयरपोर्ट के एयरोब्रिज में बंद रहीं राधिका आप्टे, सुनाई आपबीती, न खाना, न टॉयलेट…,

घंटों तक एयरपोर्ट के एयरोब्रिज में बंद रहीं राधिका आप्टे, सुनाई आपबीती, न खाना, न टॉयलेट…,

faridabadnews24By faridabadnews24January 13, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

‘मैरी क्रिसमस‘ (Merry Christmas) एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) के लिए शनिवार की सुबह परेशानियों से भरी रही। एक्ट्रेस यात्रा करने के लिए एयरपोर्ट गईं, लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से वह घंटों तक एयरोब्रिज में लॉक रहीं।

एयरोब्रिज में लॉक राधिका आप्टे

राधिका आप्टे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी आपबीती बताई है। राधिका ने पोस्ट कर कहा कि उनकी 8.30 बजे की फ्लाइट थी, लेकिन किसी वजह से अन्य पैसेंजर्स के साथ उन्हें एयरोब्रिज में लॉक कर दिया गया। वहां न खाना था और ना ही शौचालय। राधिका ने एयरपोर्ट से वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक वीडियो में पैसेंजर्स लॉक होने की वजह से परेशान लग रहे हैं। बाकी फोटोज में राधिका को अपने को-पैसेंजर्स के साथ एयरोब्रिज में फोटो खिंचवाते हुए देखा जा सकता है।

क्यों एयरोब्रिज में लॉक हुईं राधिका?

राधिका आप्टे ने कैप्शन में लिखा, “मुझे यह पोस्ट करना पड़ा। आज सुबह मेरी 8:30 बजे की फ्लाइट थी। अब 10:50 हो गए हैं और फ्लाइट अभी भी बोर्ड नहीं हुई है, लेकिन फ्लाइट ने कहा कि हम बोर्ड कर रहे हैं और सभी पैसेंजर्स को एयरोब्रिज में डालकर लॉक कर दिया गया। छोटे बच्चों, बुजुर्गों के साथ यात्री एक घंटे से अधिक समय से अंदर बंद हैं। सिक्योरिटी गार्ड्स दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। स्टाफ का कुछ अता-पता नहीं।”

राधिका ने आगे लिखा, “जाहिर तौर पर उनका क्रू भी बोर्ड नहीं हुआ। क्रू को बदला गया है और वे अभी भी नए क्रू का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि वे कब आएंगे। इसलिए कोई नहीं जानता कि वे कितने समय तक अंदर बंद रहेंगे। मैं बाहर एक बेवकूफ स्टाफ महिला से बात की, जो कहती रही कि कोई समस्या नहीं है और कोई देरी नहीं है। अब मैं अंदर बंद हूं और उन्होंने हमें बताया कि हम कम से कम 12 बजे तक यहां रहेंगे। हम सभी बंद हैं। न पानी, न टॉयलेट। मजेदार यात्रा के लिए धन्यवाद।”

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 narrated her ordeal no food no toilet... Radhika Apte remained locked in the aerobridge of the airport for hours
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.