Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिहार की राजनीति में भी अब एक और योगी की एंट्री हो सकती है, अब लोकसभा चुनाव में कूदेंगे योगी अखिलेश्वर दास महाराज

बिहार की राजनीति में भी अब एक और योगी की एंट्री हो सकती है, अब लोकसभा चुनाव में कूदेंगे योगी अखिलेश्वर दास महाराज

faridabadnews24By faridabadnews24January 14, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मोतिहारी: उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में भी एक योगी बाबा राजनीती में कूद पड़े हैं। इससे लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद की चिंता बढ़ गई है। बिहार के इन योगी बाबा का नाम है योगी अखिलेश्वर दास महाराज। ये बाबा अब अपने जन्म धरती से अपनी राजनीति की शुरूआत कर रहे हैं और जनता के बीच अपनी पैठ और पहचान बनाने के लिए खेल के साथ-साथ कई प्रकार की समाज सेवा भी कर रहे हैं। बाबा का कहना है कि जनता में पैठ बनाने के लिए खेल एक बेहतर माध्यम है।

शिवहर लोकसभा से आजमाइश में योगी अखिलेश्वर

दरअसल, योगी अखिलेश्वर दास शिवहर लोकसभा से चुनाव आजमाइश में जुटे हैं। इस लोकसभा में पूर्वी चम्पारण जिले के मधुबन, ढाका, चिरैया विधानसभा आते हैं। वहीं शिवहर जिले के एक विधानसभा के साथ सीतामढ़ी जिले के दो विधानसभा क्षेत्र जुड़े हैं। पूर्व में दो बार से भाजपा सांसद रमा देवी शिवहर लोकसभा से लगातार चुनाव जीत कर आ रही हैं। इसी को लेकर बाबा अखिलेश्वर दास ने मोतिहारी के ढाका खेल मैदान में 6 दिवसीय क्रिकेट खेल का आयोजन कराया, जिसमें कड़ाके की ठंड में भी हजारों खेल प्रेमी क्रिकेट के मैदान में खेल देखने पहुंचे।

बेतिया और गया की टीम के बीच हुआ मैच

आपको बता दें कि विजयी क्रिकेट क्लब ढाका के तत्वधान में योगी अखिलेश्वर दास द्वारा राज्य स्तरीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। इसके संरक्षक खुद योगी अखिलेश्वर दास महाराज थे। 6 दिवसीय इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच बेतिया और गया की टीम के बीच हुआ, जिसमें  बेतिया ने गया को 6 विकेट से पराजित कर दिया।

क्या बोले योगी अखिलेश्वर दास महाराज?

इस मौके पर खेल के माध्यम से राजनीती के मैदान में अपने भाग्य की आजमाइश कर रहे भगवा वस्त्र धारी योगी अखिलेश्वर दास ने बताया कि जनता के बीच अपनी पैठ बनाने का मजबूत साधन है खेल। इसलिए इस तरह के टूर्नामेंट को कराया गया है। अगर राजनितिक पार्टी उनपर भरोसा जताती है, तो वे उस खेल के मैदान में भी जीत हाासिल कर सकते हैं। बाबा का इशारा बीजेपी के शिवहर लोकसभा सीट की ओर है।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Now another Yogi can enter the politics of Bihar now Yogi Akhileshwar Das Maharaj will jump into the Lok Sabha elections.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.