
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वीरवार को जींद के घंटाघर से घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान की शुरुआत की। पत्रकार वार्ता के दौरान राम मंदिर पर बोलते ही हुड्डा ने कहा कि भगवान राम सभी के हैं, यह किसी एक विशेष व्यक्ति के नहीं है।
आज दीपेंद्र हुड्डा खुद अयोध्या गए-भूपेंद्र सिंह हुड्डा
आज दीपेंद्र हुड्डा खुद अयोध्या गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत आज मैंने जींद से की है जबकि नारनौल से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने शुरू की है। कल रोहतक से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा शुरुआत करेंगे।
भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से पहले किए गए वायदों को पूरा नहीं किया। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर पर जाकर सरकार की जनता विरोधी नीतियों के बारे में बताएंगे।
कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं-हुड्डा
कांग्रेस जनता को हितैषी नीतियों के बारे में बताएंगे। राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई यात्रा पर हुड्डा ने कहा कि उनकी यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है और यह यात्रा बलदाव लेकर आएगी। कांग्रेस की गुटबाजी पर हुड्डा ने कहा कि कोई भी गुटबाजी नहीं है।
गुटबाजी तो सीएम और गृहमंत्री के बीच में चल रही है-पूर्व सीएम
गुटबाजी तो भाजपा में हैं। जहां पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल व गृह मंत्री अनिल विज के बीच में चल रही है। जहां पर फाइलों पर हस्ताक्षर करने तक मना कर देते हैं।
NEWS SOURCE : jagran
