
फरीदाबाद: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर मोहना गांव में कट बनवाने की मांग कर रहे किसानों के धरने को सोमवार को 93 दिन हो गए। मोहना गांव में कट बनवाने पर निर्णय न होने पर किसानों ने आक्रोश जताया। किसान अब लोकसभा और विधानसभा चुनाव के वक्त सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों से हिसाब चुकता करने की बात कह रहे हैं। सोमवार को धरने की अध्यक्षता हीरापुर निवासी ओमी पंडित ने की। उन्होंने कहा कि किसानों के धरने को 93 दिन हो गए हैं। कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग महिला और किसान हर रोज धरना दे रहे हैं। सत्ता के नशे में चूर नेताओं को किसानों का संघर्ष नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार तानाशाही चला रही है। इसके मद्देनजर इलाके की सरदारी चुनाव के समय सत्ताधीशों को जवाब देगी।
यूट्यूबर्स समेत इनके खिलाफ करेंगी मानहानि का केस!, Anjali Arora ने MMS लीक मामले में दर्ज कराई FIR
उन्होंने कहा कि उस समय नेताओं को बताया जाएगा कि झूठी घोषणा कैसे की जाती है? मोहना गांव में एक्सप्रेसवे पर कट बनवाने के लिए पूरा इलाका एकजुट है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों ने चुनाव के वक्त नेताओं को जीताकर भेजा था। अब जब किसानों को उनकी जरूरत पड़ रही है? तो ये जनप्रतिनिधि मदद नहीं कर रहे हैं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ईश्वर नंबरदार, मोहना ने भी कट मंजूर न करवाने पर रोष जाहिर किया। मंच संचालन जवां गांव निवासी देवी सिंह लांबा ने किया। सोमवार को धरने में हीरापुर,मोहना,जल्हाका, नरियाला, पन्हैड़ा, अमरपुर,छांयसा,बागपुर, रामपुरखोर,घोड़ी,अटेरना,कुलैना,अलावलपुर,कटेसरा,थंथरी,चांदहट, महमदपुर ,गोपीखेड़ा ,सदरपुर,जवां आदि गांव के किसानों ने धरने में हिस्सा लिया।
NEWS SOURCE : livehindustan
