
देहरादून में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। जज की बेटी से गैंगरेप और डीएनए टेस्ट की धमकी देकर ठगों ने ब्लैकमेल कर लाखों रुपये हड़प लिए। ठगों ने पीड़ित के बेटे को जेल भेजने की धमकी रुपये हड़पे हैं। जयपुर में एमबीबीएस कर रहे देहरादून निवासी एक व्यक्ति के बेटे को जज की बेटी से गैंगरेप में फंसने का झांसा देकर 5.75 लाख रुपये जमा करवा लिए। उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसे ट्रांसफर नहीं किए तो डीएनए टेस्ट कराने के साथ ही बेटे को जेल भेज दिया जाएगा।घटना को लेकर पीपी सिंह निवासी निकट कारगी चौक ने साइबर थाने में तहरीर दी। उनका बेटा जयपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। कहा कि उनके फोन पर बीते दो जनवरी को व्हाट्सएप पर वाइस कॉल आया।
बुरी तरह घबराती है पाकिस्तान की आर्मी? देखें तस्वीरें, कौन है ये खूबसूरत बलूच महिला
कॉल करने वाले ने खुद को जयपुर पुलिस का अफसर बताया। उसने कहा कि उनके बेटे को जज की बेटी से गैंगरेप में पकड़ा गया है। आरोपी ने उनके बेटे से मिलती-जुलती आवाज में किसी से बात कराई। इसके बाद झांसा दिया कि वह उनके बेटे को गैंगरेप के केस में फंसने से बचा सकता है। इस तरह झांसे में लेकर आरोपी ने अपने दिए बैंक खाते में पीड़ित से 5.75 लाख रुपये जमा करवा लिए। घटना की शाम पीपी सिंह ने अपने बेटे को फोन किया। बात हुई तो पिता ने बेटे से घटना को लेकर पूछा। इस दौरान उसने ऐसी किसी घटना होने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
NEWS SOURCE: livehindustan
