
Faridabad: खुशियाँ बाँटो अभियान निरंतर जारी रखते हुए वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नैशनल ब्लाइंड एसोसिएशन एन. आई. टी. फरीदाबाद के बच्चों को गर्म कंबल, सर्दियों की मेवा मूँगफली और रेवड़ी एवं फल वितरण किया गया। दृष्टि बाधित बच्चों के लिए इस तरह के कोचिंग संस्थान बहुत जरूरी है जहां पर इनके आत्मसम्मान को ढेस पहुंचाये बिना इन्हें एक आम जिंदगी जीने का अवसर मिलता है और ये बच्चे किसी पर निर्भर हुए बिना खुद से ही सारा काम करते है। इनकी मोहक मुस्कान और प्यारी बातें किसी का भी मन मोहने के लिए काफी है। वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं चांदनी आजाद अली, सुनीता रानी, डॉली कपूर और करण कपूर ने आज इन बच्चों के साथ ढेर सारी खुशियाँ बांटी इनसे खूब सारी बातें की। बच्चों ने भी बहुत ही सुन्दर गाने गए। इन सभी बच्चों और वुमन्स पावर की पूरी टीम की तरफ से सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनायें।
